
सोना जीतने का मौका देकर नवजात के स्वागत को ओर बनाया खास
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक, हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशु बहुत पसंद करते हैं, ने हिमालया बेबी गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक’ लॉन्च करने की घोषणा की है, एक विशेष रुप से तैयार एसेंशियल्स पैक, जिसे नए मेहमान के स्वागत को खास बनाने के साथ बेबी केयर गिफ्टिंग को अधिक सार्थक, सुलभ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
₹501 की कीमत वाला गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक नवजात शिशु के आगमन का जश्न मनाने वाले दोस्तों और परिवार के लिए एक प्रीमियम लेकिन सुलभ गिफ्टिंग विकल्प के रूप में सोच-समझ कर तैयार किया गया है।
इसमें भाग लेने के लिए माता-पिता को अपने बच्चे की एक यादगार तस्वीर और एक छोटी कहानी अपलोड करनी होगी और इसके जरिए उन्हें ₹1,00,000 मूल्य का गोल्ड वाउचर या ₹10,000 का सिल्वर वाउचर जीतने का मौका मिलेगा। वहीं प्रत्येक योग्य प्रतिभागी को ₹500 मूल्य की हिमालया बेबीकेयर की “माई बेबी एंड मी” ई-बुक भी मिलेगी।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, चक्रवर्ती एन.वी., निदेशक – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस कंपनी, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हम समझते हैं कि शुरुआती माता-पिता बनने का सफर कई ऐसे पलों से भरा होता है जो बेहद व्यक्तिगत होते हैं और जश्न मनाने योग्य होते हैं। इस चरण में उपहार देना केवल उत्पादों के बारे में नहीं है, बल्कि देखभाल, आशीर्वाद, शुभकामनाओं और विश्वास व्यक्त करने के बारे में भी है। गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक के साथ, हमारा उद्देश्य एक ऐसा विशेष और विचारपूर्ण विकल्प प्रस्तुत करना है जो हमारे भरोसेमंद बेबी केयर उत्पादों को इस तरह पेश करे, जो ऐसे अवसरों के लिए प्रासंगिक और यादगार हो।
गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक में जेंटल बेबी सोप (125 ग्राम), बेबी लोशन (100 मिली), बेबी पाउडर (100 ग्राम), बेबी मसाज ऑयल (50 मिली) और जेंटल बेबी शैम्पू (50 मिली) के साथ एक मुलायम सूती तौलिया शामिल है। प्रत्येक उत्पाद शिशु की कोमल त्वचा को ध्यान में रखते हुए विशेष रुप से तैयार किया गया है, जो कोमल, सुरक्षित और प्रभावी बेबी केयर के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है





