मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत की अग्रणी विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक बेन कैपिटल समर्थित धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड ने आईपीओ के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस – 1 (यूडीआरएचपी – 1) दाखिल किया है।
प्रस्तावित सार्वजनिक पेशकश में नए शेयर जारी करना और बिक्री प्रस्ताव (ऑफर फॉर सेल) शामिल हैं। नए शेयर जारी करने में 2 रुपये के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनकी कुल रकम 1400 करोड़ रुपये तक है। बिक्री प्रस्ताव में 2 रुपये अंकित मूल्य के 1,63,10,733 इक्विटी शेयर शामिल हैं। बिक्री प्रस्ताव में प्रमोटर और प्रमोटर समूह के शेयरधारकों द्वारा बेचे जा रहे इक्विटी शेयर शामिल हैं। बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स एक्सवी लिमिटेड 2 रुपये अंकित मूल्य के 1,31,91,900 इक्विटी शेयर और मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में मंगलम कोलाइज प्राइवेट लिमिटेड) 2 रुपये अंकित मूल्य के 31,18,833 इक्विटी शेयर पेश कर रही है। 1999 में स्थापित धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड भारत की अग्रणी विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक है। इस आईपीओ के बैंकर एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड हैं।



