ग्रेटर नोएडा, दिव्यराष्ट्र / ग्रेटर नोएडा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने हाल ही में इरासमस + द्वारा फंडेड कोडेक्सट (नॉलेज डेवलपमेंट फॉर सर्कुलर इकोनॉमी ट्रांजिशन) प्रोजेक्ट के तहत दो रीजनल मल्टीप्लायर इवेंट्स सफलतापूर्वक आयोजित किए। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर बिमटेक डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा, “सर्कुलर इकोनॉमी एक मजबूत फ्रेमवर्क प्रदान करती है, जो स्टूडेंट्स को सिर्फ करियर्स के लिए ही नहीं बल्कि सस्टेनेबल सिस्टम्स और सोसाइटी ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान देने के लिए तैयार करती है।” कोडेक्सट की नेशनल लीड डॉ. वीनू शर्मा ने कहा, “सर्कुलर इकोनॉमी एजुकेशन को फ्रैगमेंटेड टीचिंग से स्ट्रक्चर्ड करिकुलम डिजाइन की ओर ले जाना जरूरी है।” बिमटेक के सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड सीएसआर के प्रोफेसर और चेयरपर्सन डॉ. के.के. उपाध्याय ने कहा, “आज इंडस्ट्री को ऐसे प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है, जो सस्टेनेबिलिटी को प्रैक्टिस में बदल सकें।”





