
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ किचन इनोवेशन (नवाचार/ नये प्रयोग) के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम, टीटीके प्रेस्टीज ने आज ‘इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600वाट’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक स्मार्ट डबल कुकिंग स्टेशन है, जिसे गैस सिलेंडर की उपलब्धता और विश्वसनीयता से जुड़ी रोजमर्रा की चुनौतियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। खाना पकाने के लिए एलपीजी पर बढ़ती निर्भरता के बीच, इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600वाट घरों के लिए एक सुविधाजनक और कुशल इलेक्ट्रिक विकल्प प्रदान करता है, जिससे घर पर बिना किसी रुकावट के खाना बनाना सुनिश्चित होता है।
इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600वाट दो स्वतंत्र कुकिंग ज़ोन से लैस है, जिससे उपयोगकर्ता बर्तन के प्रकार और खाना पकाने की आवश्यकता के आधार पर ‘इंडक्शन’ या ‘इंफ्रारेड’ कुकिंग के बीच चुनाव कर सकते हैं। यह डुअल-टेक्नोलॉजी फीचर अधिक लचीलापन सुनिश्चित करता है, जिससे यह इंडक्शन-फ्रेंडली और पारंपरिक दोनों तरह के बर्तनों के साथ काम कर पाता है।
कॉम्पैक्ट और सोच-समझकर डिजाइन किया गया इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600वाट एक स्पेस-सेविंग (जगह बचाने वाला) समाधान है जो कई कुकिंग उपकरणों की जगह ले लेता है, जिससे यह समकालीन किचन के लिए एक स्मार्ट विकल्प बन जाता है जहाँ दक्षता और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण हैं।
इलेक्ट्रो ड्यूओ 3600वाट 10,995 रूपए के एमआरपी पर उपलब्ध है, जिसकी अनुशंसित बिक्री कीमत 7,695 रूपए है। यह 3 साल की कॉइल वारंटी के साथ आता है, जो गुणवत्ता, नवाचार और दीर्घकालिक विश्वसनीयता के प्रति प्रेस्टीज की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।




