
रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला के इस नए कैंपेन में घर के मालिकों को एक साधारण-सा सच बताया गया है — “ऐसी-वैसी वॉटरप्रूफ़िंग नहीं, एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ लगाओ”
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: भारतीय घरों को हर साल दो कठोर मौसमों का सामना करना पड़ता है – भारी मानसून और चिलचिलाती गर्मी। फिर भी, कई मकान मालिक अपनी छतों की सुरक्षा के लिए ऐसे वॉटरप्रूफिंग समाधानों पर निर्भर रहते हैं जो टिकाऊ भी नहीं होते और उन पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ अपने नए कैंपेन से एक महत्वपूर्ण बात पर ज़ोर देता है: सभी वॉटरप्रूफिंग एक जैसी नहीं होती।
इस कैंपेन के साथ, एशियन पेंट्स लंबे समय से चले आ रहे अपने भरोसेमंद सुरक्षा के वादे को दोहरा रहा है। साथ ही डैम्प प्रूफ को वॉटरप्रूफिंग के असली समाधान के रूप में स्थापित भी कर रहा है, जिस पर देश भर के लोगों का भरोसा है। क्योंकि जब आपके घर की सुरक्षा की बात आती है, तो “हर वॉटरप्रूफिंग एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ नहीं होती।”
एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “भारतीय घरों को भारी मानसून से लेकर भीषण गर्मी तक, मौसम की चरम स्थितियों का सामना करना पड़ता है और छतें अक्सर घर का सबसे अधिक खुला हिस्सा होती हैं। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली वॉटरप्रूफिंग प्रदान करता है जो न केवल लीकेज को रोकता है बल्कि गर्मी को कम करने में भी मदद करता है। इसकी उन्नत एडवांस्ड हीटरिफ्लेक्टिव कोटिंग सतह के तापमान को 10°सी तक कम कर देती है और यह देता है 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी भी, जिससे घर साल भर सुरक्षित और आरामदायक बने रहते हैं।


