
जयपुर में ‘क्लीन ब्यूटी’ पर बड़ी चर्चा
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ ब्राजील की क्लीन ब्यूटी ब्रांड सूर्य ब्राज़ील, जो प्राकृतिक हिना-आधारित हेयर कलर के लिए जानी जाती है, ने जयपुर में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वेलनेस विशेषज्ञों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और आमंत्रित मेहमानों ने क्लीन कॉस्मेटिक्स, इंग्रीडिएंट ट्रांसपेरेंसी और प्लांट-बेस्ड हेयर केयर पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान ब्रांड ने अपनी फॉर्मुलेशन नीति पर भी प्रकाश डाला। सूर्य ब्राज़ील के अनुसार, कंपनी अपने कॉस्मेटिक उत्पादों से 9,000 से अधिक संभावित रूप से हानिकारक इंग्रीडिएंट्स को हटा चुकी है। आज के समय में जब उपभोक्ता पर्सनल केयर उत्पादों के घटकों को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं, ऐसे में ब्रांड ने पारदर्शिता और सही जानकारी के आधार पर उत्पाद चुनने की आवश्यकता पर जोर दिया।
ब्रांड ने यह भी बताया कि उसके फॉर्मुलेशन में अमोनिया और उससे जुड़े यौगिकों जैसे एथेनोलामाइन और ट्राइएथेनोलामाइन का उपयोग नहीं किया जाता। इसके अलावा पीपीडी, ईडीटीए, पैराबेन्स, लॉरिल सल्फेट और सिंथेटिक फ्रेगरेंस जैसे कई सामान्य केमिकल्स से भी दूरी रखी जाती है।
जयपुर के पचेवरगढ़ फोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम का माहौल सांस्कृतिक रंगों से भी सजा रहा। कार्यक्रम में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता और पद्म भूषण से सम्मानित शास्त्रीय संगीतकार विश्व मोहन भट्ट की संगीत प्रस्तुति और प्रसिद्ध कथक कलाकार उमा शर्मा की नृत्य प्रस्तुति ने मेहमानों को भारतीय कला परंपरा की झलक दी।
चर्चा के दौरान आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बाल और स्कैल्प समस्याओं पर भी बात हुई। तनाव, प्रदूषण, हार्ड वॉटर और पर्यावरणीय प्रभाव जैसे कारणों को बालों के झड़ने और स्कैल्प असंतुलन के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सूर्य ब्राज़ील ने बताया कि उसके उत्पादों में बोटैनिकल इंग्रीडिएंट्स और आधुनिक कॉस्मेटिक साइंस का संयोजन इन समस्याओं को ध्यान में रखकर किया गया है।
कार्यक्रम में ब्रांड की हेयर थेरेपी रेंज भी प्रस्तुत की गई, जिसे भारत, अमेज़न और ब्राजील के अन्य क्षेत्रों से प्राप्त हर्बल इंग्रीडिएंट्स के साथ विकसित किया गया है। इन फॉर्मुलेशंस में 92% से 100% तक प्राकृतिक तत्व शामिल हैं, जो स्कैल्प हेल्थ को सपोर्ट करने और बालों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
इसके अलावा ब्रांड ने अपना बैलेंस्ड क्लींजिंग शैम्पू भी प्रदर्शित किया, जिसे अतिरिक्त तेल, हार्ड वॉटर के कारण जमा खनिज अवशेष, प्रदूषण और क्लोरीन जैसे तत्वों को हटाने के लिए तैयार किया गया है। यह शैम्पू स्कैल्प को प्रभावी रूप से साफ करता है, बिना उन कठोर क्लेंज़िंग एजेंट्स के जो अक्सर अत्यधिक तेल बनने की समस्या को बढ़ा देते हैं।
इस अवसर पर सूर्य ब्राज़ील की फाउंडर और सीईओ क्लेलिया सेसिलिया एंजेलोन ने कहा, “हमारा मानना है कि सुंदरता प्रकृति से आनी चाहिए और जिम्मेदारी के साथ जुड़ी होनी चाहिए। 1995 से हमारी कंपनी प्रकृति, आयुर्वेद और तकनीक के संयोजन के सिद्धांतों पर काम कर रही है। आज उपभोक्ता यह जानना चाहते हैं कि वे जो उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं उनमें क्या शामिल है, और हमारा प्रयास हमेशा पारदर्शिता के साथ पौधों पर आधारित समाधान विकसित करना रहा है।”
ब्रांड ने उपभोक्ताओं को कॉस्मेटिक लेबल ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी। कई बार ‘अमोनिया-फ्री’ के रूप में प्रचारित उत्पादों में ऐसे वैकल्पिक यौगिक मौजूद होते हैं जो रासायनिक रूप से समान कार्य करते हैं। ऐसे में सही जानकारी के आधार पर उत्पाद चुनना महत्वपूर्ण है।
जयपुर में आयोजित यह कार्यक्रम भारत में सूर्य ब्राज़ील की निरंतर भागीदारी का हिस्सा है, जहां क्लीन ब्यूटी और प्लांट-बेस्ड हेयर केयर उत्पादों में उपभोक्ताओं की रुचि तेजी से बढ़ रही है।






