
स्यात योग एग्जिबिशन–एआईएसी सीज़न 3 अप्रैल 2026 में नई दिल्ली में लगेगा योग, ज्योतिष और आयुर्वेद का महाकुंभ
अप्रैल 2026 में राजधानी में जुटेंगे योग गुरु, ज्योतिषाचार्य और वेलनेस विशेषज्ञ
स्यात योग एग्जिबिशन और एआईएसी सीज़न–3 का भव्य आयोजन, तालकटोरा स्टेडियम बनेगा आध्यात्मिक संगम स्थल
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 13 फरवरी। राजधानी, दिल्ली जल्द ही योग, आयुर्वेद, ध्यान और वैदिक विज्ञान की दिव्य ऊर्जा से सराबोर होगा। अप्रैल 2026 में स्यात योग एग्जिबिशन और एआईएसी सीज़न–3 का भव्य आयोजन एआईएसी और स्यात योग एंड बियॉन्ड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तालकटोरा स्टेडियम , नई दिल्ली में होने जा रहा है। यह आयोजन भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराओं को एक वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित कॉन्क्लेव में देश-विदेश से योग गुरु, आयुर्वेदाचार्य, ज्योतिष विशेषज्ञ, आध्यात्मिक मार्गदर्शक, शोधकर्ता, वेलनेस ब्रांड्स और हजारों साधक एकत्रित होंगे। कार्येक्रम संयोजक डॉ. मेघा शर्मा ने बताया कि आयोजन का पहला आमंत्रण आयोजक आयोजक स्वामी अमित देव और नेशनल प्रेजिडेंट, महेश गोयल ने दिल्ली की मुख़्यमंत्री, रेखा गुप्ता को दिया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य केवल ज्ञान साझा करना नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने के लिए समग्र समाधान प्रदान करना है।
सम्मेलन के दौरान योग एवं योगिक साइंस सत्रों, ध्यान और माइंडफुलनेस कार्यशालाओं, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं प्राकृतिक उपचार, वैदिक ज्योतिष पर परामर्श, मंत्रोच्चार, हवन एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ-साथ वास्तु शास्त्र और ऊर्जा संतुलन पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आध्यात्मिक उत्पादों, वेलनेस ब्रांड्स, आयुर्वेदिक समाधानों और ज्योतिषीय उपकरणों की एक भव्य एग्जिबिशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजक स्वामी अमित देव, एम आर वी ग्रुप ऑफ स्कूल और डॉ. मेघा शर्मा के अनुसार, यह आयोजन “जहाँ योग मिलेगा ज्योतिष से, विज्ञान मिलेगा आध्यात्म से और परंपरा मिलेगी परिवर्तन से” की अवधारणा को साकार करेगा। यह मंच साधकों, विशेषज्ञों और उद्यमियों के बीच सहयोग, संवाद और नेटवर्किंग के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने योग एवं आध्यात्म में रुचि रखने वाले सभी लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।






