पॉलिसीबाज़ार एश्योर्ड डिलीवरी प्रोग्राम से पॉलिसीधारकों को मिली बड़ी राहत
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ मोटर इंश्योरेंस क्लेम के दौरान होने वाली देरी, बार-बार फॉलोअप, जानकारी की कमी और गैरेज के चक्कर जैसी परेशानियों को खत्म करने के लिए पॉलिसीबाज़ार ने एश्योर्ड डिलीवरी प्रोग्राम (एडीपी) शुरू किया है। इस सेवा के तहत पॉलिसीधारकों को क्लेम के समय एक तय संपर्क व्यक्ति की लगातार मदद, वाहन की मरम्मत तय समय में पूरी होने की गारंटी, कैशलेस क्लेम, मुफ्त पिक-एंड-ड्रॉप, और मरम्मत की प्रगति से जुड़े नियमित अपडेट एक ही जगह पर मिलते हैं। साथ ही, ₹50,000 से कम के क्लेम वाली छोटी मरम्मत को सात दिनों के भीतर पूरा करने और मरम्मत किए गए सभी इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल पार्ट्स पर वारंटी की सुविधा भी दी जाती है, जिससे पूरा क्लेम प्रोसेस तेज़, आसान और बिना तनाव के पूरा हो सके।
एश्योर्ड डिलीवरी प्रोग्राम के ज़रिए अब तक करीब 20,000 ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद क्लेम अनुभव मिल चुका है। इसकी सफलता को देखते हुए पॉलिसीबाज़ार जनवरी 2026 के अंत तक इस सेवा की पहुंच को 200 शहरों तक बढ़ाने जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पॉलिसीधारक बिना झंझट और अनिश्चितता के अपना मोटर इंश्योरेंस क्लेम निपटा सकेंगे। कंपनी ने इस पहल की शुरुआत 2024 में मोटर इंश्योरेंस क्लेम को ज़्यादा सरल, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से की थी।
इस बारे में पॉलिसीबाज़ार डॉट कॉम के मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल और कस्टमर एक्सपीरियंस के बिज़नेस हेड संदीप सराफ ने कहा, “एश्योर्ड डिलीवरी प्रोग्राम को 200 शहरों तक ले जाना मोटर इंश्योरेंस क्लेम को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सेवा मरम्मत में देरी और अपडेट की कमी जैसी आम समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई गई है। तय समय में मरम्मत, कैशलेस क्लेम और पूरे प्रोसेस में लगातार मदद मिलने से ग्राहकों का अनुभव बेहतर होता है। हम इस सेवा को और आगे बढ़ाने और देशभर में पॉलिसीधारकों के लिए क्लेम को ज़्यादा सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
मोटर इंश्योरेंस क्लेम के दौरान होने वाली देरी, बार-बार फॉलोअप, जानकारी की कमी और गैरेज के चक्कर जैसी परेशानियों को खत्म करने के लिए पॉलिसीबाज़ार ने एश्योर्ड डिलीवरी प्रोग्राम (एडीपी) शुरू किया है। इस सेवा के तहत पॉलिसीधारकों को क्लेम के समय एक तय संपर्क व्यक्ति की लगातार मदद, वाहन की मरम्मत तय समय में पूरी होने की गारंटी, कैशलेस क्लेम, मुफ्त पिक-एंड-ड्रॉप, और मरम्मत की प्रगति से जुड़े नियमित अपडेट एक ही जगह पर मिलते हैं। साथ ही, ₹50,000 से कम के क्लेम वाली छोटी मरम्मत को सात दिनों के भीतर पूरा करने और मरम्मत किए गए सभी इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल पार्ट्स पर वारंटी की सुविधा भी दी जाती है, जिससे पूरा क्लेम प्रोसेस तेज़, आसान और बिना तनाव के पूरा हो सके।