
बांसवाड़ा, दिव्यराष्ट्र/ मध्य भारत के भरोसेमंद आभूषण ब्रांड डी.पी. ज्वेलर्स ने अपने बांसवाड़ा शोरूम पर ‘चेन एवं बैंगल फेस्टिवल’ की शुरुआत की है, जो 11 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में चेन एवं बैंगल्स की विशेष रेंज ग्राहकों के लिए प्रस्तुत की गई है।
इस फेस्टिवल में पारंपरिक डिज़ाइन से लेकर आधुनिक स्टाइल तक कई विकल्प उपलब्ध हैं। सभी डिज़ाइन में सादगी, गुणवत्ता और सुंदरता का संतुलन देखने को मिलता है। विशेष कलेक्शन भी प्रदर्शित किया गया है, जो नियमित कलेक्शन से अलग है।
ग्राहकों के लिए स्टोर में लाइव कस्टमाइज़ेशन सुविधा और स्टाइलिंग मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी पसंद और अवसर के अनुसार सही आभूषण चुन सकें।
डी.पी. ज्वेलर्स पर 30 लाख से अधिक ग्राहकों को विश्वास है। यहां हर आभूषण के साथ शुद्धता का टैग दिया जाता है, जिसमें मेकिंग चार्जेस, ग्रॉस वेट, नेट वेट और अन्य जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी होती है। स्टोन्स और अन्य सामग्री का मूल्य उनकी वास्तविक मार्केट वैल्यू के आधार पर लिया जाता है।
आभूषण में जितने कैरट सोने का उपयोग होता है, उसी के अनुसार मूल्य लिया जाता है। यही पारदर्शिता ग्राहकों के विश्वास का मुख्य कारण है। यहां आभूषणों की विस्तृत रेंज उचित मेकिंग चार्जेस के साथ उपलब्ध है और बाय-बैक पॉलिसी ग्राहकों के लिए लाभकारी है।
सीमित अवधि के लिए चल रहा यह ‘चेन एवं बैंगल फेस्टिवल’ बांसवाड़ा के ग्राहकों को बेहतर डिज़ाइन और पारदर्शी खरीदारी का अनुभव दे रहा है।






