
‘डांसिंग हार्ट्स’ कैरेटलेन की विज्ञापन फिल्म
मुंबई, दिव्यराष्ट्र *: भारत के पसंदीदा प्रआभूषण ब्रांड, कैरेटलेन ने वैलेंटाइन सप्ताह से ठीक पहले एक नई ब्रांड फिल्म पेश की है। यह फिल्म ‘डांसिंग हार्ट्स’ उन कई छोटे-छोटे पलों को दिखाती है जो ज़िंदगी को नए मुकाम देने वाले सवाल तक ले जाते हैं। नृत्य और हाव-भाव के ज़रिए दर्शाई गई यह कहानी आधुनिक दौर के एक प्रेमी युगल के पहली मुलाकात से लेकर उस प्रोपोज़ल (शादी का प्रस्ताव) तक के सफर को दिखाती है जो बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से अर्जित क्षण प्रतीत होता है। यह फिल्म पारंपरिक, उत्पाद- केंद्रित कहानी दिखाने के बजाय प्यार को स्वाभाविक रूप से सामने आने देती है। इसमें रिश्ते के हर पड़ाव को बदलते हाव-भाव के ज़रिए दिखाया गया है। शुरुआती दिनों में झिझक भरा और चंचल प्रेम, रिश्ते की गहराई के साथ सहज और अंतरंग होता जाता है। प्रपोज़ल कोई नाटकीय घटना नहीं, बल्कि साझा यादों, आपसी संबंधों, और एक दूसरे के बारे में समझ से बने एक भावनात्मक चरम बिंदु के रूप में सामने आता है।
सौमेन भौमिक, प्रबंध निदेशक, कैरेटलेन ने कहा,“कुछ भावनाएं सिर्फ महसूस की जाती हैं, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस फिल्म के साथ, हम एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाना चाहते थे जहां हाव-भाव ही भाषा बन जाए। ‘डांसिंग हार्ट्स’ ने हमें एक रिश्ते की लय, झिझक, खुशी, और उस शांत निश्चितता को दिखाने का मौका दिया जो शादी के प्रस्ताव तक ले जाती है। यह दिखाता है कि आज के दौर का प्यार स्वाभाविक तौर पर ईमानदारी से किस तरह सामने आता है।”
यह फिल्म सदाबहार गाने पहला नशा पर आधारित है और आज की पीढ़ी के लिए इस गाने को नए अंदाज़ में पेश कर पुरानी यादों को ताज़ा करती है। आज के दौर के अनुकूल कोरियोग्राफी के साथ, यह जानी-पहचानी धुन दिखाती है कि कैसे नए ज़माने का प्यार, पुराने दौर के रोमांस को नए और अपेक्षाकृत अधिक व्यक्तिगत अंतरंगता के भाव के साथ पेश करता है।





