
* ₹10,000 से निवेश की शुरुआत, पहले तीन महीने मुफ्त
* भारतीय निवेशकों के लिए निवेश सलाह मात्र 350 रु से शुरू
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/: जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘जियोब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ लॉन्च किया है। यह एक डिजिटल निवेश सलाह प्लेटफॉर्म है, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की 50:50 जॉइंट वेंचर कंपनी द्वारा पेश किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीयों को बचतकर्ता से समझदार निवेशक बनाना है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा कि हर भारतीय की वित्तीय मजबूती ‘विकसित भारत 2047’ की नींव है। जीओ की डिजिटल पहुंच और ब्लैकरॉक के वैश्विक निवेश अनुभव से आम निवेशकों को विश्वस्तरीय निवेश सलाह मिलेगी।
इस सेवा के तहत निवेशक ₹10,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। निवेशकों को उनके लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार पर्सनलाइज्ड निवेश प्लान मिलेगा, जिसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए निरंतर निगरानी और समय-समय पर री-बैलेंसिंग के सुझाव दिए जाएंगे। सेवा की वार्षिक फीस ₹350 रखी गई है, जबकि ₹1 लाख से अधिक एयूए पर 0.35% शुल्क लगेगा। शुरुआती तीन महीने सेवा मुफ्त होगी। यह सेवा फिलहाल जीओ फाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द निजी माय जीओ ऐप पर भी लॉन्च की जाएगी।
ब्लैकरॉक के सीओओ रॉब गोल्डस्टीन ने इसे निवेश सलाह का नया मानक बताया, जबकि सीईओ मार्क पिल्ग्रिम ने इसे वेल्थ इन्क्लूजन की दिशा में बड़ा कदम कहा।


