Home न्यूज़ भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द, पंजाब व...

भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द, पंजाब व बिहार के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में किया

63 views
0
Google search engine
श्री श्री रविशंकर , स्वामी रामदेव, मोरारी बापूजी, स्वामी गोविंददेव गिरि , सहित विभिन्न धर्माचार्यों ने दिया विश्व शांति का संदेश 
गुरुग्राम/ दिव्यराष्ट्र/ जैन आचार्य लोकेश जी के मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का उदघाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति  राम नाथ कोविन्द , पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया , बिहार के राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी , आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक  श्री श्री रवि शंकर , प्रख्यात कथावाचक  मोराराई बापू ,  गोविंददेव गिरि महाराज  एवं अनेक विख्यात धर्माचार्यों ने गुरुग्राम सैक्टर 39 में किया | पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव ने इस अवसर शुभकामना संदेश दिया |
पूर्व राष्ट्रपति  राम नाथ कोविन्द  ने इस अवसर पर कहा कि विश्व शांति केंद्र विश्व में शांति व सद्भावना की स्थापना के लिए कार्य करेगा, गुरुग्राम के इस केंद्र की आवाज़ संयुक्त राष्ट्रसंघ व विश्व धर्म संसद तक सुनाई देगी । मौजूदा समय में जब भौतिकतावाद चरम सीमा पर है तब आचार्य लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से पुन: आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को पुन: जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है |
  जैन आचार्य लोकेश  ने कहा कि विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह अध्यात्म और समाज सेवा का महाकुंभ है, यहाँ से विश्व शांति व सद्भावना के अद्भुत परसों को गति मिलेगी | वर्तमान में जब विश्व हिंसा, युद्ध , पर्यावरण प्रदूषण, असमानता जैसी समस्याओं से जूझ रहा है | ऐसे समय में विश्व शांति केंद्र की स्थापना समाज की दिशा और दशा बदलने में अपना योगदान देगी |
श्री श्री रवि शंकर महाराज ने कहा कि मौजूदा समय में जब भौतिकतावाद चरम सीमा पर है तब आचार्य लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से पुन: आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों, वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को पुन: जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है |
 स्वामी रामदेव  ने कहा कि आचार्य लोकेश  के नेतृत्व में विश्व शांति केंद्र भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अहिंसा, शांति एवं सद्भावना की स्थापना, मानवीय मूल्यों के उत्थान तथा राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण में निरंतर प्रयत्नशील है |
मोराराई बापू  ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में सम्यक ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप रूपी चार स्तंभो पर खड़े सप्त मंजिले केंद्र से भगवान महावीर, मर्यादा पुरुषोत्तम राम, भगवान बुद्ध, गुरु नानक जैसी महापुरुषों के आदर्श यहा से प्रसारित होंगे यह प्रत्यक्ष है
पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया  ने कहा कि राजस्थान में जन्मे आचार्य लोकेश को भारत सरकार ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया था, उन्हे अमेरिकन प्रेसिडेंशियल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है, यह राजस्थान और भारत के लिए गौरव कि बात है  |
बिहार के राज्यपाल  आरिफ मोहम्म्द खान  ने कहा कि विश्व शांति केंद्र की स्थापना विश्व शांति व सद्भावना की  दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है , इस केंद्र के माध्यम से धार्मिक व सामाजिक सहिष्णुता, आपसी सौहार्द, का वातावरण उत्पन्न होगा |
राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि महाराज ने कहा कि वर्तमान मे एक आध्यात्मिक और नैतिक  क्रांति की आवश्यकता है | आचार्य लोकेश जी विश्व शांति केंद्र की स्थापना कर इस दिशा में वैश्विक स्तर पर कार्य करेंगे |
हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की धरती से जहां से गीता का संदेश प्रसारित हुआ अब विश्व में शांति,सद्भावना और मानव कल्याण का संदेश प्रसारित करेगा यह हरियाणा के लिए गौरव का विषय है |
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या  जी ने कहा कि आधुनिक राष्ट्र-निर्माताओं ने सेवा भावना के द्वारा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को चरितार्थ किया था, यह केंद्र इस  उद्देश्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा |
भाईश्री रमेशभाई ओझा  ने कहा कि वर्तमान में जब विश्व हिंसा, युद्ध , पर्यावरण प्रदूषण, असमानता जैसी समस्याओं से जूझ रहा है | ऐसे समय में विश्व शांति केंद्र की स्थापना समाज को की दिशा और दशा बदलने का अद्भुत प्रयास है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here