Home न्यूज़ कर्नाटक के राज्यपाल, आचार्य लोकेश, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मंजु लोढा ,ब्रह्मचारी...

कर्नाटक के राज्यपाल, आचार्य लोकेश, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मंजु लोढा ,ब्रह्मचारी देवेंद्र ने अंतराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया

91 views
0
Google search engine

राष्ट्र निर्माण एवं संस्कार निर्माण में साहित्य का उल्लेखनीय योगदान – आचार्य लोकश*

++साहित्यकार व लेखकों को प्रोत्साहित करने में अंतराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम की महत्वपूर्ण भूमिका- राज्यपाल थावरचंद गहलोत

++लोढ़ा फ़ाउंडेशन सदैव साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के कार्यरत है – मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई/, दिव्यराष्ट्र/कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, जैन आचार्य लोकश, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, संस्था की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजु लोढा, ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाई ने लोढ़ा धाम मुंबई में आयोजित त्रिदिवसीय अंतराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन किया | इस अवसर पर देश विदेश से आए साहित्यकार, लेखक, कवि, उद्योगपति, शिक्षाविद, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ उपस्थित रहे |

आचार्य लोकेश ने कहा कि साहित्य का राष्ट्र निर्माण व मानव कल्याण में उल्लेखनीय योगदान है | भारत के स्वन्त्रता संग्राम से लेकर वर्तमान तक समाज में जब भी बदलाव की आवश्यकता होती है साहित्य इसमे सबसे आगे रहता है | कलम तलवार से ज़्यादा शक्तिशाली है, अंतराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि साहित्य, समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाता है। साहित्य की मदद से समाज के यथार्थवादी चित्रण, समाज सुधार का चित्रण, और समाज के प्रसंगों की जीवंत अभिव्यक्ति होती है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं लोढ़ा फ़ाउंडेशन के प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिवेशन साहित्य, अध्यात्म और संस्कृति के संगम के रूप में उभरने वाला है, जहां देश-विदेश के जैन साहित्यकार, विद्वान और कला प्रेमी एक मंच पर आएंगे । लोढ़ा फ़ाउंडेशन सदैव साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के कार्यरत है।

ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाई ने कहा कि योग से जुड़े अनेक साहित्य जैसे वेद, उपनिषद, योग सूत्र स्मृतियां, बौद्ध धर्म और जैन धर्म की शिक्षाएं, महाकाव्य, और पुराण | साहित्य ने योग को जीवित भी रखा है और जन जन तक पहुंचाया भी है |
अंतराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजु मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि संस्था कवि सम्मेलन, विद्वान परिसंवाद, महिला सांस्कृतिक सम्मेलन, पुस्तक प्रदर्शनी, और कृतियों का विमोचन जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है जो जैन साहित्य को नई ऊँचाइयों पर ले जाने मददगार होगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन ‘हर्षदर्शी’, मनोज जैन ‘मनोकामना’, सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलता के लिए अथक प्रयास किए एवं लोढा धाम में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लोढा फ़ाउंडेशन का आभार जताया।
इस अवसर पर दिलीप धींग को साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here