
7 वर्ल्ड रिकॉर्ड की कोशिशों के साथ ‘लोकल से ग्लोबल’ बनेगा भारत का सबसे बड़ा हेल्थ फेस्टिवल
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 25 फरवरी। भारत का सबसे बड़ा हेल्थ फेस्टिवल, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्लूएफ) 2026 का 5 संस्करण इस बार और भी बड़े स्तर पर जयपुर के ऐतिहासिक बिड़ला ऑडिटोरियम में 28 फरवरी और 01 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। “लोकल से ग्लोबल” थीम के साथ यह आयोजन जयपुर और राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मंच से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फेस्टिवल के फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने बताया कि जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस (जेएचडब्लू) की अगुवाई में शुरू किये गए इस अभियान, हर साल नए आयाम छू रहा है और इस बार का आयोजन भी अब तक का सबसे बड़ा होगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मंच के माध्यम से हम स्थानीय डॉक्टरों और अस्पतालों को अंतरराष्ट्रीय मेडिकल स्पेशलिस्ट से साथ जुड़ने का अवसर दे रहे हैं।
इस वर्ष फेस्टिवल 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा जो हेल्थ अवेयरनेस, इंश्योरेंस जागरूकता, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण, कॉर्पोरेट हेल्थ ट्रेनिंग, महिलाओं के स्वास्थ्य और बड़े पैमाने पर जनभागीदारी जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे। आयोजन के टाइटल केयर हेल्थ इंश्योरेंस है, जो गौ माया फाउंडेशन के साथ मिलकर इस पहल को समर्थन दे रहा है और प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर डीएसके हेल्थ केयर हैं। इस सीजन में इस साल के मिशन और आउटरीच के लिए कोगता फाइनेंस, जीसीएल, बीसीआई, रेफोर्मेर्स, बीमा जंक्शन और ड्रीम लाइन ग्रुप हमारा साथ दे रहे हैं। इस इवेंट में राहुल पचोरी, सीता राम गुप्ता, आयुष कोगटा, सुदेश सैनी, अजय अग्रवाल और प्रीती सक्सेना जैसे कई जाने-माने गेस्ट भी शामिल होंगे।
को-फाउंडर भूपेंद्र सिंह, आर.के. व्यास और अजय शर्मा ने कहा कि इस बार दुबई और ऑस्ट्रिया के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डिजिटल माध्यम से जुड़कर एडवांस मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन पर अपने विचार साझा करेंगे। इससे “लोकल से ग्लोबल” की सोच को और मजबूती मिलेगी। समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लामबा और प्रसिद्ध कलाकार सुधा चंद्रन की उपस्थिति रहेगी और साथ ही लोकगायक रैपरिया बालम और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, रविंद्र उपाध्याय की संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम को यादगार बनाएंगी।
फेस्टिवल की एक अहम् और खास बात यह होगी कि इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को ₹15,000 मूल्य की हेल्थकेयर बेनिफिट बुकलेट प्रदान की जाएगी, जिससे वे वर्षभर संबद्ध अस्पतालों और हेल्थकेयर सेवाओं में चिकित्सा खर्च पर बचत कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, जीएचडब्लूएफ केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य आम नागरिक तक सस्ती और सुलभ प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पहुंचाना है। जयपुर एक बार फिर स्वास्थ्य जागरूकता के इस बड़े अभियान का साक्षी बनने जा रहा है।




