Home ताजा खबर वूमेन पॉवर सोशलिटी फाऊंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या जन्म गौरव...

वूमेन पॉवर सोशलिटी फाऊंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान समारोह आयोजित किया

45
0
Google search engine

जयपुर। वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउण्डेशन इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकन्या एवं उपाध्यक्ष राजरानी की अनुशंसा से जयपुर में महिला एवं बाल विकास को समर्पित सामाजिक संस्था ने 101 महिला शक्तियों को जिन्होंने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों की श्रृंखला में अपना नाम दर्ज करवाया है, ऐसी महान विभूतियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामसहाय वर्मा विधायक निवाई, नरसी किराड़ पूर्व महासचिव राजस्थान विश्वविद्यालय, श्रेयांश जोशी समाजसेवी, राजीव चौधरी, राष्ट्रीय सचिव उमा सोनी (कांग्रेस प्रभारी दिल्ली), कोमल अरोड़ा उद्यमी, मंजू चौहान, वूमेन पॉवर सोशलिटी के राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्तिथि में कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान आयोजित किया गया।

इस दौरान वूमेन पॉवर सामाजिक अवॉर्ड वितरित किए गए।सामाजिक जनजागृती में राजीविका महिला सहयोग्नियो को भी सम्मानित कर शिक्षा, संरक्षण, अधिकार अधिनियम, महिला स्वावलंबन की जानकारी प्रदान की। राजस्थान प्रदेश महासचिव अंजली सुनेजा, प्रदेश संयोजक डॉ.ललिता वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला छात्र संघ मानसी मीरवाल, साक्षी, अध्यक्ष ललिता टाक, तनिषा टाक, जिला जयपुर अध्यक्ष इंदिरा बंसल, पूजा बैरवा उपाध्यक्ष शिखा वर्मा, रवि नैनपुरिया, संयोजक सुषमा अरोड़ा, मालपुरा संयोजक सुनीता स्वामी ने सभी कन्या जन्मदात्री, कन्या जन्म प्रेरक समाज सेवी/समाज सेविकाएं मंजू बैरवा अलवर, लेखक संदीप छीपा, कवि कृष्ण कुमार सैनी दौसा , चंद्र प्रकाश बैरवा मोहनलाल ठेकेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह की शोभा बढ़ाने में आई महिला शक्ति अग्रसर रही, सम्मान समारोह बड़े ही हरसोल्लाश से संपन्न हुआ एवं पधारे अतिथिगणों, कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here