Home न्यूज़ Social महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं आचार्य लोकेश की राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर...

महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं आचार्य लोकेश की राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा

50
0
Google search engine

आचार्य लोकेश ने विश्व मे भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है– रमेश बेस

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंबई राजभवन मे ‘धर्म एवं पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर किया जाएगा सम्मेलन का आयोजन

मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ मुंबई प्रवास पर आचार्य लोकेश ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुंबई राजभवन मेँ भेंट कर राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक आचार्य लोकेश ने हाल ही मेँ सम्पन्न अपनी विश्व शांति एवं सद्भावना यात्रा की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही अहिंसा विश्व भारती संस्था के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया| इस अवसर पर बौद्ध कल्चरल फ़ाउंडेशन इंडिया के चेयरमैन भंते दीपांकर सुमेधों भी उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेश बैस ने आचार्य लोकेश को अमेरिकी राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई देते हुये कहा कि आचार्य लोकेश ने अपने मानवतावादी कार्यों से विश्व में भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है। भारत के ऋषि मुनियों का ज्ञान और तपस्या विश्व में शांति एवं सद्भावना का मार्ग प्रशस्त करता है। वर्तमान मे विश्व, भारतीय संस्कृति एवं अस्थाओं को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है।

आचार्यश्री ने राज्यपाल से विश्व पर्यावरण दिवस पर राजभवन में ‘धर्म एवं पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। राज्यपाल ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिये। महाराष्ट्र राजभवन के दरबार हाल में आगामी 2 जून 2024, प्रात: 10 बजे ‘धर्म एवं पर्यावरण संरक्षण’ आयोजित करने की स्वीकृति मिलने पर अहिंसा विश्व भारती संस्था के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों मे हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई।

बौद्ध कल्चरल फ़ाउंडेशन इंडिया के चेयरमैन भंते दीपांकर सुमेधों ने कहा कि अमेरिकन प्रेसिडेंशियल अवार्ड से आचार्य लोकेश के सम्मानित होने से धर्म संस्कृति व आध्यात्मिक जगत का गौरव बढ़ा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here