Home समाज आगंतुकों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बाजारों में मिलेगा ठंडा पेय

आगंतुकों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बाजारों में मिलेगा ठंडा पेय

31
0
Google search engine

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शुरू हुआ शरबत वितरण का कार्य

जयपुर, दिव्यराष्ट्र। एक ओर जहां लू के थपेड़ों से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उसे देखते हुए बाजारों में आने वाले ग्राहकों को राहत मिले। भीषण गर्मी से राहत के लिए बाजार में आने वाले लोगों को ठंडा पेय मिले इसके लिए व्यापारियों ने एक अनूठी पहल की है। शुरू की है। इस पहल के दौरान बाजारों में आने वाले लोगों को प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के विभिन्न बाजारों में ठंडा पानी, शरबत, मिल्क रोज, और नींबू शिकंजी मिलेगी। जिला प्रशासन के आदेश निर्देशानुसार जयपुर व्यापार महासंघ और एम आई रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस पहल का शुभारंभ गुरुवार को जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एम आई रोड बाजार स्थित पांच बत्ती चौराहे पर लोगों को शरबत पिलाकर किया। इसी क्रम भी जयपुर शहर के सभी बाजार इस अभियान में सम्मिलित हो गए हैं।

इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी, सिंधी कैंप बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा,न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल महामंत्री पंकज शर्मा, किशन पोल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष खूंटेटा,चांदी की टकसाल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, नाहरगढ़ रोड बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मिन्तर सिंह राजावत, संजय बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष महासचिव विष्णु दत्त शर्मा, हवा महल व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गांधी, जयंती बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, एम आई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष एच एस पाली, महामंत्री सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा, अजय अग्रवाल, मोहनलाल कुमावत, चंद्र कुमार सेन, अमोद अरोड़ा, सतीश भाटिया, सहित एम आई रोड व्यापार मंडल के प्रमुख कारोबारी मौजूद रहे।

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए अब जयपुर शहर की व्यापारी भी आने वाले लोगों के लिए दुकानों में ठंडा जल रखेंगे। ताकि आने वाले पर्यटकों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here