संबलपुर, 16 अप्रैल, 2025:
भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक, आईआईएम संबलपुर, 19 अप्रैल 2025 को अपने परिसर स्थित कोणार्क ऑडिटोरियम में 9वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह समारोह MBA (2023-25), कार्यकारी MBA (2022-24), कार्यरत पेशेवरों के लिए MBA (2023-25) और PhD छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा, जहां उन्हें गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों और मेहमानों की उपस्थिति में डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, माननीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और पद्मश्री अरुंधति भट्टाचार्य, अध्यक्ष, गवर्निंग बोर्ड, आईआईएम संबलपुर और चेयरमैन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया और साउथ एशिया। विशिष्ट अतिथि होंगे श्री आशीष गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप।
इस दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 367 छात्र दीक्षित होंगे, जिनमें 313 MBA, 38 कार्यकारी MBA, 10 कार्यरत पेशेवरों के लिए MBA, और 6 PhD छात्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अकादमिक उत्कृष्टता में अव्वल रहे छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी:
अधिक जानकारी के लिए देखें: https://iimsambalpur.ac.in/
आईआईएम संबलपुर के बारे में:
आईआईएम संबलपुर देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 200 एकड़ में फैला इसका स्थायी परिसर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 फरवरी 2024 को उद्घाटन किया गया था। प्रधानमंत्री ने 2 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी आधारशिला भी रखी थी। इसके साथ ही हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु इनक्यूबेशन सेंटर, आई-हब फाउंडेशन, और ‘रंगवती सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन कल्चरल एंड सस्टेनेबल मैनेजमेंट’ का उद्घाटन किया है।
संस्थान फ्लिपकार्ट, अमेज़न और सिडबी जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर क्षेत्रीय बुनकरों को वैश्विक मंच से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह परिसर पारंपरिक कला को महत्व देता है, जिसमें ईंटों की दीवारों पर पारंपरिक इकट (IKAT) डिज़ाइन को दर्शाया गया है। आईआईएम संबलपुर उत्कृष्ट प्रबंधन शिक्षा, उद्यमिता की भावना, और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नेतृत्व के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्थान का दो वर्षीय फ्लैगशिप MBA कार्यक्रम प्रसिद्ध है, जिसमें प्रवेश CAT परीक्षा के माध्यम से होता है। साथ ही यह दिल्ली स्थित ISID, वसंत कुंज केंद्र पर कार्यरत पेशेवरों के लिए MBA कार्यक्रम भी संचालित करता है, जो अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों (जैसे कि कॉन्सोर्टियम ऑफ यूनिवर्सिटीज, फ्रांस; सोरबोन बिजनेस स्कूल, पेरिस; बॉरडो यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, फ्रांस) के साथ ड्यूल डिग्री विकल्प प्रदान करता है।
इसके अलावा, संस्थान कार्यकारी MBA, PhD, कार्यकारी PhD और प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) भी प्रदान करता है। लैंगिक विविधता के क्षेत्र में आईआईएम संबलपुर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां का CAT कट-ऑफ 92 परसेंटाइल है। वर्ष 2023 के लिए औसत पैकेज ₹16.64 लाख प्रति वर्ष रहा जबकि उच्चतम पैकेज ₹64.61 लाख प्रति वर्ष था।