देश की अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने जेईई एडवांस्ड 2026 में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन किया है। देशभर में आकाश के 11 छात्रों ने टॉप-100 में, 25 छात्रों ने टॉप-200 में, 54 छात्रों ने टॉप-500 में तथा 111 छात्रों ने टॉप-1000 में स्थान प्राप्त कर संस्थान का परचम लहराया है।
देश के लाखों अभ्यर्थियों के बीच यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और आकाश की अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति तथा परिणाम-केंद्रित मार्गदर्शन का प्रमाण है। जेईई एडवांस्ड विश्व की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके परिणाम इस वर्ष IIT रुड़की द्वारा घोषित किए गए।
राष्ट्रीय स्तर की इस सफलता में राजस्थान के छात्रों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। आकाश राजस्थान के छात्र यशवर्धन ने AIR-52 प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया, जबकि यथव अग्रवाल ने AIR-239 हासिल की। इनके अतिरिक्त रजत डबू (AIR-1342), देवर्धि हीरेन रावल (AIR-1597), वैदिक दाधीच (AIR-1702), विभोर माहेश्वरी (AIR-1856), मनीष शर्मा (AIR-2084), वियांशु गुप्ता (AIR-2120), नेहा पारवानी (AIR-2396), कुणाल अंकोलिया (AIR-2580), वियांश भंडारी (AIR-2754) तथा सलिशा अग्रवाल (AIR-3626) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ये सभी छात्र आकाश के क्लासरूम कार्यक्रम का हिस्सा रहे, जिसे विशेष रूप से जेईई एडवांस्ड जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम छात्रों में गहरी वैचारिक समझ, विश्लेषणात्मक सोच तथा समस्या समाधान क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है।
अपनी सफलता पर छात्रों ने कहा, “पूरे तैयारी सफर में आकाश द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन, अकादमिक सहायता और मेंटरशिप ने हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित कक्षाओं, अध्ययन सामग्री, मॉक टेस्ट और सतत मूल्यांकन ने हमारे कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने तथा प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की। हम अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभारी हैं, जिनके सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।”
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक श्री अखिलेश दीक्षित ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ आकाश की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण हैं। राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-1000 में 111 छात्रों का चयन और राजस्थान के छात्रों का शानदार प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का विषय है। हम सभी सफल विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
जेईई एडवांस्ड उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने जेईई मेन्स परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य मानी जाती है और देश की सबसे प्रतिष्ठित तथा चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में शामिल है।