ऊर्जा उद्योग के लिए तैयार भविष्य कार्यबल को दिया बढ़ावा दिया
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ टेक्निप एनर्जीज इंडिया ने 2026 बैच के नए प्रशिक्षणार्थी का स्वागत किया है। कंपनी ने कहा कि यह पहल भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने और ऊर्जा उद्योग के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले विविध एवं समावेशी कार्यबल के निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इस वर्ष के प्रशिक्षणार्थी कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता इसमें विविधता का लगातार मजबूत होना है। कंपनी के वैश्विक विविधता रोडमैप के अनुरूप, युवा प्रशिक्षुओं में कुल विविधता का प्रतिशत 63% है। यह इंजीनियरिंग क्षेत्र में विविध प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत टेक्निप एनर्जीज के वैश्विक संचालन में रणनीतिक भूमिका निभाता है। उभरती प्रतिभाओं में निवेश से कंपनी की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता प्रदान करने की क्षमता मजबूत हो रही है और साथ ही अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद मिल रही है।
मदन चंद्रशेखरन, पीपल एंड कल्चर निर्देशक, टेक्निप एनर्जीज इंडिया ने कहा,“हमारी सफलता की शुरुआत हमारे लोगों से होती है। लगातार तीन वर्षों से हमारे ग्रेजुएट हायरिंग कार्यक्रम में 60% से अधिक महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि हम ऐसे अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें, नेतृत्व कर सकें और अपना विकास कर सकें।”
कंपनी के वार्षिक कैंपस भर्ती कार्यक्रम के माध्यम से चयनित 90 से अधिक प्रशिक्षणार्थी एक वर्ष के संरचित विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावहारिक परियोजनाओं पर काम करने का अनुभव दिया जाएगा। इससे वे टेक्निप एनर्जीज के डी-कार्बोनाइजेशन मिशन में योगदान देंगे और अधिक टिकाऊ भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे।
देवेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, टेक्निप एनर्जीज के इंडिया एवं एपीएसी ने कहा,“जब विविध दृष्टिकोण एक साथ आते हैं, तो नवाचार को बढ़ावा मिलता है। हमें प्रशिक्षुओं की नई पीढ़ी का स्वागत करते हुए गर्व है, जो नए विचार, जिज्ञासा और महत्वाकांक्षा लेकर आई है। आज समावेशी प्रतिभा विकास में निवेश करके हम एक सहयोगात्मक और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल तैयार कर रहे हैं, जो टिकाऊ समाधान तैयार करने और उन्हें लागू करने में मदद करेगा।”