आईएचएच रीजनल इनोवेशन प्लेटफार्म का फोर्टिस इंडिया एडिशन
हेल्थकेयर के क्षेत्र में नवाचारों को वास्तविक दुनिया में क्लीनिकल प्रभाव में परिवर्तित करने के स्टार्टअप इंडिया विज़न के अनुरूप
11 फरवरी, 2026: भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया और इनोवेशन आधारित ग्रोथ एजेंडा के अनुरूप, विश्व के अग्रणी मल्टीनेशनल हेल्थकेयर प्रदाता आईएचएच हेल्थकेयर (“आईएचएच”) ने अपनी सहायक फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ मिलकर आज “आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन” लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नेशनल हेल्थकेयर इनोवेशन प्लेटफार्म है जिसे भारत के हॉस्पीटल इकोसिस्टम में मरीज केंद्रित, टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस के कार्यान्वयन में तेजी लाने के मकसद से तैयार किया गया है।
यह पहल आईएचएच की व्यापक नवाचार रणनीति के अनुरूप है और इसे पिछले साल अक्तूबर में आईएचएच ग्लोबल इंक्यूबेटर में सबसे पहले प्रस्तुत किया गया था। अब इसे औपचारिक रूप देकर फोर्टिस के सहयोग से ‘आईएचएच कैटेलिस्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है, जो भारत में हेल्थकेयर के क्षेत्र में इनोवेशन के स्तर पर मौजूदा कमियों को दूर कर, हेल्थ-टेक और मेड-टेक को पायलट या कन्सेप्ट से आगे रियल-वर्ल्ड क्लीनिकल वैलिडेशन, अस्पतालों में इनके कार्यान्वयन में मददगार है। फोर्टिस हेल्थकेयर के नेटवर्क से संबद्ध और प्रोग्राम पार्टनर के तौर पर प्लग एंड प्ले से जुड़ा यह प्लेटफार्म ग्लोबल इनोवेशन विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए कार्यान्वयन में तेजी लाएगा।
यह पहल हेल्थकेयर इनोवेशन एवं डिलीवरी एक्सीलेंस के ग्लोबल हब के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत बनाने की आईएचएच एवं फोर्टिस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस लॉन्च के बारे में, अशोक पंडित, ग्रुप चीफ कार्पोरेट ऑफिसर, आईएचएच हेल्थकेयर ने कहाः
“भारत हेल्थकेयर के क्षेत्र में काफी बड़े बदलाव के महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहां पूरा जोर इनोवेशन और वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम पर है। आईएचएच कैटेलिस्ट के माध्यम से, हम हेल्थकेयर में इनोवेशन को केवल प्रयोग तक सीमित नहीं रखते बल्कि इसे अस्पतालों के वास्तिवक वातावरण में उतारते हैं। भारत में इस पहल को फोर्टिस के साथ मिलकर, जो कि देश में हमारा प्राथमिक हेल्थकेयर प्लेटफार्म है, हमने मरीजों के लिए परिणामों को बेहतर बनाने, क्लीनिशियंस के सशक्तिकरण के साथ-साथ भारत समेत एशिया प्रशांत क्षेत्र में हेल्थकेयर डिलीवरी के भविष्य के लिए सार्थक रूप से योगदान करेगा।”
भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ रहे हेल्थकेयर स्टार्टअप इकोसिस्टम का हिस्सा है जो देखभाल (केयर) तक पहुंच, किफायत, गुणवत्ता और दक्षता के मोर्चे पर पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयासरत है। लेकिन अस्पतालों में बड़े पैमाने पर इसे अपनाने को लेकर अभी भी काफी अवरोध हैं।
“आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन” इन अवरोधों को कम करने के लिए स्टार्टअप्स को क्लीनिकल विशेषज्ञता, हॉस्पीटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के साथ-साथ उनके वैलिडेशन और स्केल के लिए आगे की राह सुगम बनाता है।
यह प्लेटफार्म कार्यान्वयन के लिए तैयार ऐसे स्टार्टअप पर ध्यान जमाएगा जो हॉस्पीटल वर्कफ्लो, मरीजों के लिए परिणामों एवं परिचालनगत दक्षता के लिए प्रासंगिक हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि इनोवेशन को भारत के लिए हेल्थकेयर को प्रभावित करने के लिए परिवर्तित किया जा सकता है।
इंडिया एंकर पार्टनर के तौर पर फोर्टिस की अहम भूमिका होगी जो स्टार्टअप्स को अपने नेटवर्क में क्लीनिशियनों एवं हॉस्पीटल टीमों के साथ नजदीकी से काम करने में सक्षम बनाते हुए यह सुनिश्चित करेगा कि नवाचारों का परीक्षण वास्तविक दुनिया में हो और साथ ही, क्लीनिकल वास्तविकताओं से उनका मेल हो।
डॉ आशंतोष रघुवंशी, एमडी एवं सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “भारत में हेल्थकेयर का भविष्य इस बात पर निर्भर होगा कि इनोवेशन को कितनी कुशलता के साथ दैनिक क्लीनिकल व्यवहार में शामिल किया जाता है। “आईएचएच कैटेलिस्ट | फोर्टिस इंडिया एडिशन” भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया विज़न के भी अनुरूप है जो हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को सीधे अस्पतालों, क्लीनिशियनों तथा मरीजों के साथ सीधे जुड़ने में मदद करेगा। फोर्टिस में हम इसे स्केलेबल, टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस प्रदान करने के अवसर के रूप में देखते हैं जिनसे देखभाल की गुणवत्ता, परिचालनगत दक्षता और पहुंच में सुधार आएगा और साथ ही, भारत हेल्थकेयर नवाचार के वैश्विक केंद्र के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत बनाएगा।”
तीन माह की अवधि के हाइब्रिड प्रोग्राम में व्यक्तिगत अनुभवों और वर्चुअल एंगेजमेंट दोनों को जोड़ा जाएगा। चयनित स्टार्टअप्स को मिलेगाः
• आईएचएच तथा फोर्टिस लीडरशिप, क्नीशियंस और विशेषज्ञों से मेंटॉरशिप
• लाइव हॉस्पीटल वातावरण में सॉल्यूशंस को पायलट और वैलिडेट करने के अवसर
• विनियामक तैयारियों, डेटा सुरक्षा, साइबरसुरक्षा तथा अंतर-परिचालनीयता के स्तर पर सहयोग
• दीर्घकालिक पार्टनरशिप, स्केल-अप और संभावित निवेश में मार्गदर्शन
आरंभिक इंडिया कोहोर्ट राष्ट्रीय और संस्थागत आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता हेल्थकेयर पर ध्यान केंद्रित करेगाः
• मरीजों का मार्ग और कार्यप्रवाह
• क्रोनिक रोगों का प्रबंधन
• मल्टीडिसीप्लीनरी केयर
• प्रीवेंटिव एवं प्रेडिक्टिव केयर
• ओंकोलॉजी
यह प्रोग्राम मल्टी-स्टेज चयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन करेगा। आरंभिक कोहोर्ट में शामिकल होंगेः
• 10 फरवरी 2026: प्रोग्राम का लॉन्च तथा आवेदन आमंत्रित करना
• 25 मार्च 2026: चयनित कोहार्ट की घोषणा
• 2 जुलाई 2026: गुरुग्राम में व्यक्तिगत डेमो डे
यह पहल आरंभिक-विकास से एंटरप्राइज़-रेडी स्टार्टअप्स को लक्षित करती है, जिसमें पायलट एवं कन्सेप्ट और हॉस्पीटल सिस्टम में तैनाती के लिए तैयार सॉल्यूशंस को लक्षित करता है।
भारत के साथ सफर शुरू करते हुए, आईएचएच कैटेलिस्ट रीजनल प्लेटफार्म के तौर पर काम करता है, और भविष्य के एडिशंस को अन्य आईएचएच मार्केट्स के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे भारतीय स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देकर वैश्विक हेल्थकेयर नवाचारों में योगदान मिलेगा।



