जयपुर, दिव्य राष्ट्र/ पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सीआईआई यंग इंडियंस (वाईआई), जयपुर चैप्टर की ओर से दो दिवसीय ‘फ्यूचर 6.0 नेशनल राउंड’ का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय मंच पर देशभर के करीब 180 स्टूडेंट इनोवेटर्स ने आइडिया, एक्शन एंड इम्पैक्ट थीम पर असल दुनिया की चुनौतियों के समाधान पेश किए। इस आयोजन में चार कॉम्पिटिटिव— क्लाइमेट एक्शन, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और एक्सेसिबिलिटी ट्रैक शामिल थे। सभी टीमों ने नेशनल जूरी के समक्ष इनोवेटिव और रिसर्च पर आधारित अपने समाधान पेश किए। वाईआई जयपुर चैप्टर के चेयर राहुल कालानी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि यंग इंडियंस जयपुर चैप्टर की युवा चेयर साक्षी खंडेलवाल ने फ्यूचर 6.0 आयोजन के बारे में जानकारी दी।
वैभव ग्लोबल के एमडी सुनील अग्रवाल ने मुख्य भाषण में अपनी एंटरप्रेन्योरशिप यात्रा के अनुभवों के जरिए युवा प्रतिभागियों को परिस्थितियों के अनुसार ढलने, जिम्मेदार विकास और लंबे समय तक चलने वाला सामाजिक मूल्य बनाने के लिए प्रेरित किया। द फ्यूचर ऑफ सक्सेस — ए रोडमैप फॉर यंग इंडिया विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें क्ले क्राफ्ट इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर भरत अग्रवाल, कमल ऑटो फाइनेंस के एमडी श्रेयंस कासलीवाल और ओपुलेंस वेल्थ के को-फाउंडर व डायरेक्टर अंकुश मदान शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप और प्रोफेशनल फैसले लेने के टिप्स दिए। सभी चार ट्रैक में कॉम्पिटिटिव प्रेजेंटेशन हुए और समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।