183 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें सौंपी गईं
कोलकाता, दिव्यराष्ट्र:/ भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता उल्ट्रावायोलेट ने कोलकाता पुलिस के बेड़े में अपनी एक्स -47 क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का औपचारिक समावेश करने की घोषणा की है। यह कदम भारत में कानून प्रवर्तन के लिए उन्नत और उद्देश्यपूर्ण इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
लालबाजार पुलिस मुख्यालय में आयोजित आधिकारिक हैंडओवर समारोह में 183 एक्स -47 ‘स्काईफोर्स’ मोटरसाइकिलें कोलकाता पुलिस को सौंपी गईं। यह भारतीय पुलिस बल द्वारा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की सबसे बड़ी तैनातियों में से एक है। उल्ट्रावायोलेट स्केल के हिसाब से पहली इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी बन गई है, जिसकी मोटरसाइकिलें कोलकाता पुलिस के बेड़े में शामिल हुई हैं।
एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ को विशेष रूप से भारतीय पुलिस विभाग की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है। यह एक डेडिकेटेड टैक्टिकल मशीन है। इसमें सिंगल चार्ज पर 211 किलोमीटर की आईडीसी रेंज, 36 हॉर्सपावर की पावर और 145 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड है, जो इसे भारत की सबसे उन्नत इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाती है। यह मल्टी-टेरेन क्षमता वाली क्रॉसओवर मोटरसाइकिल है।
नए ‘स्काईफोर्स’ वेरिएंट में ऑगमेंटेड इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर दिया गया है, जिससे सायरन, हूटर, पब्लिक एड्रेस (पी ए) सिस्टम, डेकल्स, लीड ब्लिंकर्स, माइक होल्डर, वॉकी-टॉकी होल्डर और साइड पैनीयर जैसे पुलिस ड्यूटी उपकरण आसानी से इंटीग्रेट किए जा सकते हैं। मोटरसाइकिलों को हैंडओवर से पहले व्यापक परीक्षण से गुजारा गया है।
उल्ट्रावायोलेट के सीईओ और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “हम पुलिस बलों के लिए विकसित एक्स-47 ‘स्काईफोर्स’ नामक नए वेरिएंट को लॉन्च करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह उल्ट्रावायोलेट के लिए ऐतिहासिक पल है। हम स्केल के हिसाब से पहली इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी बन गए हैं, जिसकी मोटरसाइकिलें पुलिस बल में शामिल हुई हैं। हमारी तकनीक अब उन पुलिस अधिकारियों के दैनिक कार्यों में योगदान देगी जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शहरों को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।”
कोलकाता पुलिस के इस कदम को आधुनिकीकरण और कानून प्रवर्तन में मोबिलिटी के विकास के रूप में देखा जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर पर इलेक्ट्रिफिकेशन और टिकाऊ शहरी मोबिलिटी की दिशा से भी मेल खाता है। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ कम परिचालन और रखरखाव लागत का आर्थिक फायदा भी देती हैं।
उल्ट्रावायोलेट के बारे में:
उल्ट्रावायोलेट (यूवी) भविष्य के लिए तैयार इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म और बैटरी तकनीक में नवाचार करने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना 2016 में नारायण सुब्रमण्यम और नीरज राजमोहन ने की थी। कंपनी यूरोप सहित 19 देशों में निर्यात करती है और यूरोपीय प्रमाणन हासिल करने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक निर्माता है।