इंदौर। दिव्यराष्ट्र/ शहर के दो युवा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए दक्षिण अमेरिका के *रिपब्लिक ऑफ पेरू स्थित एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा।
प्रबंधन विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर हर्षल जैन को डॉक्टरेट इन मैनेजमेंट तथा समाजसेविका रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ को डॉक्टरेट इन सोशल जस्टिस की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। यह सम्मान समारोह महाराष्ट्र के नाशिक में आयोजित होगा।
प्रोफेसर हर्षल जैन लंबे समय से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वे विद्यार्थियों को आधुनिक प्रबंधन की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत हैं।
वहीं रश्मि जैन (खुशबू) चिप्पड़ पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण, सामाजिक न्याय और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान दे रही हैं।