75% जेन ज़ी और मिलेनियल्स अलग-अलग पीढ़ियों के साथ करना चाहते हैं यात्रा: एयरबीएनबी सर्वे
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: भारतीय परिवारों में छुट्टियों का स्वरूप अब बदल रहा है। यात्री अब सिर्फ नई जगहें देखने के बजाय परिवार की अलग-अलग पीढ़ी के सदस्यों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने को अधिक महत्व दे रहे हैं। एयरबीएनबी के इंटरजेनरेशनल ट्रैवल पर किए गए नए सर्वेक्षण¹ के मुताबिक, जेन ज़ी और मिलेनियल्स में चार में से तीन (75%) लोग परिवार की अन्य पीढ़ी के सदस्यों के साथ यात्रा करने की इच्छा रखते हैं। यह दिखाता है कि छुट्टियों में साथ रहने, अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सार्थक जुड़ाव में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
एयरबीएनबी पर ठहरने के मामले में बड़े समूहों की मांग में भी यह बदलाव दिखाई दे रहा है। एयरबीएनबी के इंटर्नल डाटा² के अनुसार, घरेलू स्तर पर पांच या अधिक मेहमानों वाले ऐसे समूहों की तरफ से ठहरने के लिए जगह खोजने के मामले सालाना आधार पर 55 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं, जिनमें कम से कम एक बच्चा या शिशु शामिल है। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने से लेकर एक ही छत के नीचे अपनों के साथ समय गुजारने तक, ये नतीजे बताते हैं कि यात्रा को लेकर पसंद तय करने में अब आपसी जुड़ाव और गुणवत्तापूर्ण समय जैसे मानक कितने महत्वपूर्ण हो गए हैं।
परिवार के साथ छुट्टियों का बदलता अंदाज, नया ट्रेंड बनाने में जेन ज़ी की अहम भूमिका
भारतीय यात्रियों के लिए परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ छुट्टियां बिताना नई यादें बनाने और अपनों से फिर जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। एयरबीएनबी के इंटरजेनरेशनल ट्रैवल इनसाइट्स 2026¹ के मुताबिक, 55 प्रतिशत लोग इन यात्राओं को साझा यादें बनाने, 52 प्रतिशत लोग साथ मिलकर आनंद लेने और 51 प्रतिशत लोग परिवार व दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने का जरिया मानते हैं।
इस बदलाव में जेन ज़ी की अहम भूमिका है। इस पीढ़ी के दस में से सात (70%) लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले की तुलना में अब परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने की संभावना अधिक है। पिछले एक साल में 60 प्रतिशत से अधिक जेन ज़ी ने दोस्तों और माता-पिता, दोनों के साथ यात्रा की। मिलेनियल्स में यह आंकड़ा क्रमशः 49 और 46 प्रतिशत रहा।¹ इस पीढ़ी के लिए साथ यात्रा करने वाले लोग अधिक मायने रखते हैं। एयरबीएनबी की ‘नेवर द सेम’ रिपोर्ट के मुताबिक, हर चार में से तीन जेन ज़ी यात्रियों ने कहा कि उनके लिए यात्रा के गंतव्य से ज्यादा यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि वे किसके साथ यात्रा कर रहे हैं।
यह ट्रेंड उनकी बुकिंग के तरीके में भी दिख रहा है। भारत में जेन ज़ी यात्रियों द्वारा समूह में की जाने वाली बुकिंग में सालाना आधार पर लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यात्रा की योजना बनाते समय करीब 50 प्रतिशत लोग पूरा घर, विला या अपार्टमेंट पसंद करते हैं। इससे पता चलता है कि युवा यात्री ठहरने के लिए ऐसी जगह चाहते हैं, जहां पूरा परिवार साथ समय बिता सके।
अब गंतव्य की तरह ही ठहरने की जगह भी महत्वपूर्ण होती जा रही है
नई जगहों को देखना अब भी यात्रा का अहम हिस्सा है, लेकिन शोध से पता चलता है कि अलग-अलग पीढ़ियों के साथ छुट्टियां बिताने के दौरान सबसे यादगार पल अक्सर साथ बैठकर समय बिताने में गुजरते हैं।
सर्वेक्षण में शामिल करीब दो-तिहाई (63%) लोगों का कहना है कि उन्हें दर्शनीय स्थलों को देखने और घूमने (56%) की तुलना में ठहरने के लिए ऐसी जगह ज्यादा पसंद है, जहां सभी लोग मिलकर आराम कर सकें और साथ में समय बिता सकें। साथ मिलकर खाना (57%), खेल खेलना (45%) और फिल्में या शो देखना (39%) भी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हैं। इससे पता चलता है कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे पल भी छुट्टियों के अनुभव का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
ठहरने के लिए जगह चुनने में भी साथ समय बिताने की यह प्राथमिकता दिखाई देती है। पूरा घर, विला या अपार्टमेंट पसंद करने वालों में से 89 प्रतिशत के लिए ऐसी जगह ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, जहां सभी लोग एक साथ समय बिता सकें। इन यात्रियों के लिए लिविंग रूम या कॉमन स्पेस (58%), पर्याप्त बेडरूम (56%) और एक से अधिक बाथरूम (55%) सबसे अहम सुविधाओं में शामिल हैं।¹
एयरबीएनबी के माध्यम से पूरे घर में ठहरने (होल-होम स्टे) की व्यवस्था अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने वाले समूहों को एक साथ समय बिताने का अवसर देती है। साथ ही, शेयर्ड लिविंग स्पेस और रसोई की सुविधा तथा अपने हिसाब से किसी जगह को देखने की आजादी भी मिलती है।
एयरबीएनबी में भारत एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज ने कहा, “परिवार के साथ छुट्टियां बिताना हमेशा से भारतीयों के लिए यात्रा का अहम कारण रहा है। अब हम युवाओं में परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों को एक साथ लाने की बढ़ती दिलचस्पी देख रहे हैं। यात्राएं अब अपनों से फिर जुड़ने, नई यादें बनाने और एक-दूसरे के साथ सार्थक समय बिताने का अवसर बन रही है। एयरबीएनबी पर बड़े समूहों की तरफ से ठहरने के लिए बढ़ती मांग में भी यह रुझान दिखाई देता है। ऐसे स्टे के दौरान मेहमान पूरे घर की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, साथ मिलकर खाना खा सकते हैं, समय बिता सकते हैं और यादगार अनुभव बना सकते हैं।”
समुद्र तट से लेकर प्राकृतिक स्थलों तक, हर पीढ़ी के लिए पसंदीदा गंतव्य
यात्रा के लिए किसी भी योजना का अहम हिस्सा है ऐसी जगह चुनना, जो परिवार के सभी सदस्यों को पसंद आए। अध्ययन के मुताबिक, 59 प्रतिशत लोग ऐसे गंतव्य चुनने को प्राथमिकता देते हैं, जिनका आनंद सभी उठा सकें, जबकि 55 प्रतिशत लोग ठहरने के लिए ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जो पूरे समूह की जरूरतों के हिसाब से हों।
प्राकृतिक जगहों पर छुट्टी बिताना लोकप्रिय विकल्प बन रहा है। 56 प्रतिशत लोग पहाड़ों, ग्रामीण इलाकों या प्राकृतिक स्थलों को पसंद करते हैं। इसके बाद समुद्र तट और तटीय स्थल (47%) तथा विरासत या आध्यात्मिक महत्व वाले स्थान (44%) पसंद किए जाते हैं।
एयरबीएनबी पर इस तरह की यात्राओं में घरेलू पर्यटन की हिस्सेदारी काफी अधिक बनी हुई है। एयरबीएनबी पर भारत से सर्च करने वाले पांच या अधिक लोगों के समूहों ने 80 प्रतिशत सर्चिंग घरेलू पर्यटन के लिए और 15 प्रतिशत सर्च इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए की।² एयरबीएनबी के सर्च ट्रेंड्स² में घरेलू स्थलों की विविधता में भी दिलचस्प ट्रेंड दिखता है। पांच या अधिक मेहमानों वाले समूहों के लिए बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद, द नीलगिरी और पांडिचेरी सबसे अधिक खोजे गए स्थलों में शामिल रहे।
भारतीय यात्री अब अपने परिवारों के साथ फिर से जुड़ने के अवसर तलाश रहे हैं। ट्रेंड बताते हैं कि परिवार की बेहतरीन छुट्टियां इस बात से भी तय होती हैं कि यात्रा में कौन साथ है, न कि केवल इस बात से कि मंजिल कौन-सी है। चाहे साथ बैठकर भोजन करना हो, एक ही छत के नीचे आराम से दोपहर बिताना हो या किसी नई जगह को पहली बार देखना, साथ बिताया गया समय ही यात्रा को यादगार बनाता है।
अलग-अलग पीढ़ियों के साथ सफल यात्रा की योजना बनाने के लिए एयरबीएनबी के पांच सुझाव
अब अधिक से अधिक भारतीय परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे हैं। यहां ऐसे पांच सुझाव दिए गए हैं, जिनसे हर पीढ़ी के सदस्य अपनी यात्रा और स्टे का आनंद ले सकें:
गेस्ट फेवरेट्स और सुपरहोस्ट्स पर ध्यान दें
भरोसेमंद घरों के लिए सर्च करते समय ‘गेस्ट फेवरेट’ बैज और बेहतरीन मेहमाननवाजी देने वाले मेजबानों के लिए ‘सुपरहोस्ट’ बैज पर नजर डालें। भारत के 10 सबसे अधिक खोजे गए डेस्टिनेशन में पांच या अधिक मेहमानों को ठहरा सकने वाली एक-चौथाई से अधिक लिस्टिंग्स का संचालन सुपरहोस्ट्स करते हैं। इतनी क्षमता वाली गेस्ट फेवरेट लिस्टिंग्स की औसत रेटिंग 4.923 है।
बच्चों और शिशुओं सहित समूह के सदस्यों की सही संख्या बताएं*
बुकिंग के समय बच्चों और शिशुओं सहित मेहमानों की सही संख्या दर्ज करें, ताकि मेजबान पालने से लेकर अतिरिक्त बिस्तर तक की व्यवस्था कर सके। हर बेडरूम में एक बाथरूम होना सबसे लोकप्रिय व्यवस्थाओं में से है। एयरबीएनबी के इंटर्नल डाटा के मुताबिक, घरेलू यात्रा करने वाले पांच या अधिक लोगों के समूह औसतन करीब तीन बेडरूम और तीन बाथरूम वाले घर बुक करते हैं, जबकि आठ या अधिक लोगों के समूह करीब चार बेडरूम और चार बाथरूम वाले घर बुक करते हैं।²
अपने परिवार के लिए जरूरी सुविधाओं के अनुसार फिल्टर लगाएं*
जरूरी सुविधाओं के लिए सर्च फिल्टर का इस्तेमाल करें। बड़े समूहों में पूल और बेडरूम की न्यूनतम संख्या सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले फिल्टर हैं, इसके बाद रसोई का विकल्प आता है।² अलग-अलग पीढ़ियों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों के लिए ये फिल्टर समूह के सभी सदस्यों की जरूरतों के मुताबिक भी हो सकते हैं। इनमें छोटे बच्चों के लिए पालने और हाई चेयर से लेकर बुजुर्ग रिश्तेदारों के लिए बिना सीढ़ियों वाली व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
मन में कोई सवाल है? बुकिंग से पहले मेजबान को संदेश भेजें*
क्या आप यह जानना चाहते हैं कि रसोई में पूरे परिवार के लिए पर्याप्त बड़ा प्रेशर कुकर है या किसी खास जन्मदिन के आयोजन के लिए पास में अच्छा रेस्टोरेंट कहां है? बुकिंग से पहले अपने मेजबान को संदेश भेजें। स्थानीय जानकारी के लिए वे आपकी सबसे अच्छी मदद कर सकते हैं। आप दूसरे अभिभावकों के अनुभव जानने के लिए समीक्षाओं में “फैमिली” या “किड्स” जैसे शब्द भी खोज सकते हैं।
यात्रा से पहले जरूरी जानकारी लें और उपलब्ध सहायता के बारे में जानें*
क्या आप पूल वाले घर की बुकिंग कर रहे हैं? एयरबीएनबी का वॉटर सेफ्टी फीचर उपयोगी सुरक्षा से जुड़े सुझाव देता है। किसी समस्या की स्थिति में, ठहरने के दौरान आप अपने मेजबान या एयरबीएनबी की तरफ से 24 घंटे उपलब्ध अर्जेंट सेफ्टी लाइन से ईमेल, चैट या फोन के जरिये संपर्क कर सकते हैं।