दिव्यराष्ट्र, जयपुर: बिजनेस ऑफ ज्वेलरी (BOJ) द्वारा आयोजित B2B लग्जरी ज्वेलरी प्रदर्शनी ‘द BOJ शो’ का आज HICC नोवोटेल, हैदराबाद में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी के पहले दिन देश-विदेश की 95 ज्वेलरी कंपनियों की भागीदारी ने आयोजन को शानदार शुरुआत दी। इस अवसर पर देश के आभूषण उद्योग की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, प्रमुख कारोबारी, निर्माता, रिटेलर्स और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए।
‘द निज़ाम्स वॉल्ट’ थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं रिबन कटिंग समारोह के साथ हुआ, जिसके साथ ही तीन दिवसीय प्रदर्शनी का औपचारिक आगाज किया गया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) के ग्लोबल CEO एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तेहमास्प प्रिंटर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री अविनाश गुप्ता, वाइस चेयरमैन, GJC; श्री महेंद्र कुमार तायल, रीजनल चेयरपर्सन (साउदर्न), GJEPC; श्री कैलाश चरण, प्रेसिडेंट, ट्विन सिटीज ज्वेलर्स एसोसिएशन, हैदराबाद; डॉ. चेतन कुमार मेहता, प्रेसिडेंट, ज्वेलर्स एसोसिएशन, बेंगलुरु; श्री प्रवीण कुमार, सेक्रेटरी, ट्विन सिटीज ज्वेलर्स एसोसिएशन, हैदराबाद; श्री राजू अग्रवाल मंगोडीवाला, प्रेसिडेंट, ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर; श्री राजीव जैन, चेयरमैन, जयपुर ज्वेलरी शो (JJS); श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री, हैदराबाद; श्री कुशल कुमार कंकारिया, PMJ Jewels; श्री नवीन सांघी, एल. बजरंग प्रसाद एंड कंपनी; सुश्री प्रतीक्षा प्रशांत, किशनदास एंड कंपनी; सुश्री रेवती कांत, टाइटन कंपनी तथा श्री संजय गुप्ता, संजय गुप्ता बाय तिबारुमल्स ज्वेलर्स सहित उद्योग की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
देशभर से 95 कंपनियों की भागीदारी और उद्योग के शीर्ष प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने हैदराबाद के तेजी से उभरते ज्वेलरी व्यापारिक केंद्र के रूप में महत्व को भी रेखांकित किया। प्रदर्शनी के पहले ही दिन मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से आने वाले दिनों में मजबूत कारोबारी गतिविधियों और नए व्यापारिक संबंधों की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर गुंजन जैन, फाउंडर एवं एडिटर, बिजनेस ऑफ ज्वेलरी तथा द BOJ शो के आयोजक, ने कहा, “हैदराबाद संस्करण को मिल रहा प्रतिसाद बेहद उत्साहजनक है। 95 कंपनियों और आभूषण उद्योग की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को एक मंच पर लाना इस प्लेटफॉर्म के प्रति उद्योग के विश्वास को दर्शाता है। द BOJ शो का उद्देश्य केवल एक प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि पूरे ज्वेलरी इकोसिस्टम को जोड़ना, सार्थक कारोबारी अवसर पैदा करना और उद्योग के विभिन्न वर्गों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है।”
द BOJ शो 17 से 19 नवंबर 2026 तक HICC नोवोटेल, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन आभूषण उद्योग के लिए बिजनेस, नेटवर्किंग और लग्जरी अनुभव का एक विशिष्ट B2B मंच तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।