मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर आव्हाड ग्रुप ने ‘आव्हाड बेलाइन रेसिडेन्सेस’ परियोजना के सफल लॉन्च की घोषणा की है। इस परियोजना के माध्यम से कंपनी ने दक्षिण मुंबई के प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में मजबूत प्रवेश किया है।19 अप्रैल 2026 को लॉन्च हुई इस परियोजना को घर खरेदीदारोंसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। इसके पीछे परियोजना का रणनीतिक लोकेशन, डिजाइन-केंद्रित दृष्टिकोण और विस्तृत लाइफस्टाइल सुविधाएं प्रमुख कारण हैं। शहर की सीमाओं के भीतर सुव्यवस्थित और कम्युनिटी-केंद्रित जीवनशैली की बढ़ती मांग इस प्रतिक्रिया को और मजबूत बनाती है।मुंबई के उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले माहिम क्षेत्र में स्थित ‘आव्हाड बेलाइन रेसिडेन्सेस’ माहिम के पारंपरिक आकर्षण को आधुनिक शहरी जीवनशैली के साथ जोड़ता है। यह परियोजना केवल घर प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कनेक्टिविटी, संस्कृति और सुविधाओं पर आधारित समग्र जीवन अनुभव देने पर केंद्रित है।
इस लॉन्च पर आव्हाड ग्रुप की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री रुचिता आव्हाड ने कहा, “आव्हाड बेलाइन रेसिडेन्सेस को मिला प्रतिसाद अत्यंत उत्साहजनक है। इससे स्थापित शहरी क्षेत्रों में सोच-समझकर डिजाइन किए गए प्रीमियम घरों की मजबूत मांग के प्रति हमारा विश्वास और पुख्ता हुआ है। ‘बेलाइन’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य आधुनिक डिजाइन, विस्तृत सुविधाओं और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी को एक साथ लाकर भविष्य के लिए तैयार आवासीय इकोसिस्टम बनाना है।”
आव्हाड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हितेश आव्हाड ने कहा, “आव्हाड बेलाइन रेसिडेन्सेस केवल एक आवासीय परियोजना नहीं है, बल्कि आधुनिक मुंबई के लिए एक समग्र जीवनशैली का प्रतीक है। हमने स्पेस के प्रभावी उपयोग, प्राकृतिक रोशनी और प्रीमियम सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही, माहिम की स्थानीय संस्कृति, सामुदायिक भावना और विरासत से जुड़ाव बनाए रखते हुए वैश्विक स्तर से प्रेरित घर बनाने का प्रयास किया है।”
इस परियोजना का हर पहलू आधुनिक शहरी परिवारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कुशल लेआउट, प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग, तथा वेलनेस, मनोरंजन और सामुदायिक स्थानों का समावेश एक संतुलित जीवनशैली प्रदान करता है। द्विस्तरीय अमेनिटी कॉन्सेप्ट उच्च-ऊर्जा वाले सामाजिक क्षेत्रों और शांत वेलनेस स्पेसेस को अलग रखकर संतुलित जीवन अनुभव सुनिश्चित करता है।
प्रसिद्ध आर्किटेक्ट रज़ा काबुल (ARK) के सहयोग से डिजाइन किए गए इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सौंदर्यशास्त्र और कार्यात्मक डिजाइन का उत्कृष्ट संतुलन देखने को मिलता है। इस परियोजना में कुल 238 रेसिडेन्सेस हैं, प्रत्येक फ्लोर पर 8 अपार्टमेंट्स और 10 हाई-स्पीड लिफ्ट्स की सुविधा उपलब्ध है। लगभग 40,000 वर्ग फुट में फैली सुविधाएं तीन-स्तरीय लाइफस्टाइल अनुभव प्रदान करती हैं।
यह परियोजना पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण को भी अपनाती है, जिसमें सोलर वॉटर हीटिंग, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, ऊर्जा-कुशल लाइटिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), ऑर्गेनिक वेस्ट मैनेजमेंट और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।