ठाणे:/ मर्क्युरी हॉस्पिटल, ठाणे के डायरेक्टर और गैलेक्सी सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. निलेश पोतदार को मनीला, फिलीपींस में एशियाज मॉडर्न हीरो अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 25 सितंबर को ओकाडा मनीला में ईसीओपी अध्यक्ष डॉ. सर्जिओ ऑर्टिज़-लुइस जूनियर और चेक गणराज्य के राजदूत कारेल हेयट्स ने प्रदान किया।
डॉ.पोतदार कठिन ब्रेन और स्पाइन सर्जरी तथा प्रिसिजन न्यूरोलॉजिकल ट्रीटमेंट के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी विशेषता एंडोस्कोपिक स्पाइन प्रक्रिया है, जिसमें बड़े चीरे के बजाय छोटे छिद्र से सर्जरी की जाती है। इससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। इससे पहले 2025 में उन्हें सिलिकॉन इंडिया हेल्थ केयर की टॉप 10 प्रॉमिनेंट न्यूरो-सर्जन सूची में स्थान मिला था। नया सम्मान उनके आधुनिक न्यूरोसर्जिकल तकनीक में योगदान की सराहना है।
डॉ.निलेश पोतदार, डायरेक्टर-मर्क्युरी हॉस्पिटल, न्यूरोसर्जन-गैलेक्सी सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने कहा,“अचूक उपचार ही मेरा ध्येय है, और यह सम्मान मुझे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।” यह उपलब्धि मर्क्युरी हॉस्पिटल और गैलेक्सी सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के लिए गर्व का क्षण है और ठाणे सहित आसपास के मरीजों को उन्नत ब्रेन व स्पाइन केयर उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगी।”