Home एंटरटेनमेंट फ़िल्म ‘केसरी वीर: लेजेन्डस ऑफ सोमनाथ’ का टीज़र हुआ रिलीज़

फ़िल्म ‘केसरी वीर: लेजेन्डस ऑफ सोमनाथ’ का टीज़र हुआ रिलीज़

0

मुंबई,, दिव्यराष्ट्र/ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फ़िल्म ‘केसरी वीर: लेजेन्डस ऑफ सोमनाथ’ का टीज़र आ गया है और यह उतना ही शानदार लग रहा है जितनी उम्मीद थी।

इस फ़िल्म में महान अभिनेता सुनील शेट्टी एक अनदेखे योद्धा वेगड़ा की भूमिका निभा रहे हैं, जो उस ऐतिहासिक लड़ाई का हिस्सा था जो 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए लड़ी गई थी। उनके साथ सूरज पंचोली ,वीर हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं, जो फ़िल्म की कहानी को और दमदार बनाता है।

टीज़र में जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स और शौर्य से भरे पल दिखाए गए हैं,जो फ़िल्म के भव्य होने का अहसास दिलाता है।

जहां सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली नायक की भूमिका में हैं वहीं विवेक ओबेरॉय ज़फर नाम के खूंखार खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जो गुजरात पर आक्रमण करता है, मंदिर को लूटता है !

इस पीरियड ड्रामा में अकांक्षा शर्मा राजल के किरदार में नज़र आएंगी, जो इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक भूमिका में दिखेंगी।

डायरेक्टर प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित और कनु चौहान द्वारा निर्मित यह फ़िल्म शानदार सेट्स और ऐतिहासिक माहोल को फिर से जीवंत करने के साथ बनाई गई है, जो इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनाती है।

केसरी वीर: लेजेन्डस ऑफ सोमनाथ’14 मार्च 2025 को पूरे भारत में कई भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version