Home Automobile news टाटा हिताची की अत्याधुनिक मशीनों की भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2025 में...

टाटा हिताची की अत्याधुनिक मशीनों की भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2025 में शानदार प्रदर्शनी

0

ग्रेटर नोएडा ,, दिव्यराष्ट्र/- कंस्ट्रक्शन उद्योग की अग्रणी कम्पनी टाटा हिताची ने बड़े स्वाभिमान से भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2025 में भाग लेने की जानकारी दी है। कम्पनी का पैवेलियन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। इसमें इनोवेटिव मशीनरी और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन की शानदार रेंज़ पेश की जाएगी, जो इस उद्योग की नई-नई मांगें पूरी करने में सक्षम है।

इस लॉन्च के बारे में टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक संदीप सिंह का कहना है – हम कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इनोवेशन और प्रगति की अटूट प्रतिबद्धता रखते हैं। भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो 2025 हमारे लिए इसका प्रमाण देने का अद्वितीय मंच है। सीईवी-5 मानकों पर बनी हमारी मशीनों और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशनों की इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा लक्ष्य हम से जुड़े व्यवसायों को अधिक सफल बनाने के लिए कारगर, सस्टेनेबल और विश्वसनीय साधन उपलब्ध कराना है।’’
सिंह ने टाटा हिताची की इस भागीदारी का दूरगामी महत्व बताते हुए कहा, ‘‘हम भारत सीई एक्सपो 2025 में प्रस्तुत हो कर राष्ट्र निर्माण की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाएंगे, जो ‘आओ कर्तव्य निभाएं, चलो देश बनाएं’ के हमारे कार्य दर्शन में हमेशा से रही है। हमारा सपना उद्योग प्रमुखों और नागरिकों को एक साझा लक्ष्य से एकजुट करना है, जो इनोवेशन, जिम्मेदारी और स्वाभिमान के संग प्रगति का नया इतिहास रचना है।’’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version