Home हेल्थ निम्स हॉस्पिटल में 3.8 किलोग्राम की ओवरी की गांठ का सफल ऑपरेशन

निम्स हॉस्पिटल में 3.8 किलोग्राम की ओवरी की गांठ का सफल ऑपरेशन

36 views
0
Google search engine

नोएडा, दिव्यराष्ट्र*— ग्रेटर नोएडा स्थित निम्स हॉस्पिटल में एक 19 वर्षीय युवती प्रियंका की ओवरी में पाई गई 3.8 किलोग्राम की विशाल गांठ (सिस्ट) का सफल ऑपरेशन किया गया। यह जटिल सर्जरी निम्स के जनरल सर्जन डॉ. हर्ष भाटी और उनकी टीम द्वारा की गई।
प्रियंका को पेट में तेज दर्द और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया था। जांच में पता चला कि पेट में लगभग 28x20x10 सेंटीमीटर की बड़ी गांठ है। शुरुआत में इसे आंत से जुड़ी गांठ माना जा रहा था और कैंसर की आशंका भी जताई गई थी। बाद में विशेषज्ञों की टीम ने कैंसर की संभावना को नकारते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया।
यह ऑपरेशन एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी विधि से किया गया, जिसमें डॉ. हर्ष भाटी, डॉ. शेहवार कौल, डॉ. पार्थ नंदी और डॉ. विवेक शामिल थे। एनेस्थीसिया का सफल संचालन डॉ. आयुष्मान और डॉ. सुरेखा ने किया।
डॉ. हर्ष भाटी ने बताया, “यह मामला शुरू में काफी जटिल था। मरीज को ज्यादा लक्षण नहीं थे, लेकिन जांच में जो रिपोर्ट आई, वह भ्रमित करने वाली थी। सर्जरी के दौरान पता चला कि यह गांठ बाईं ओर की ओवरी के पास की टिशू से निकल रही थी और लीवर से लेकर यूटेरस तक फैली हुई थी। मरीज की उम्र कम होने के कारण हमें ओवरी को सुरक्षित रखना था, जिससे सर्जरी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई।”
सर्जरी करीब 1.5 घंटे तक चली और बिना किसी जटिलता के सफल रही। मरीज अब डॉक्टरों की निगरानी में ठीक हो रही हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।
यह मामला एनआईआईएमएस हॉस्पिटल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और कुशल सर्जिकल टीम की क्षमता को दर्शाता है, जो जटिल और दुर्लभ मामलों में भी जीवनरक्षक इलाज उपलब्ध कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here