
दिव्यराष्ट्र, गुरुग्राम: ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत की अग्रणी एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी, ने आज 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। क्यू3/एफवाई2026 के लिए प्रमुख वित्तीय उपलब्धियाँः राजस्व: टीसीआई ने 12,609 मिलियन का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 11,539 मिलियन की तुलना में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ईबीआईटीडीएः कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास एवं परिशोधन से पूर्व लाभ 1,616मिलियन रहा, जो क्यू3/एफवाई2025 के 1,478 मिलियन की तुलना में 9.3प्रतिशत की वृद्धि है। कर पश्चात लाभः पीएटी में 13.4प्रतिशत की वृद्धि होकर यह 1,158 मिलियन रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1,021 मिलियन था।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल ने कहा तीसरी तिमाही में लॉजिस्टिक्स बिज़नेस की सीज़नल नेचर देखने को मिली, जिसे त्योहारों की वजह से बढ़ी मांग का सपोर्ट मिला। इससे ऑटोमोटिव, एफएमसीजी और एमएसएमई से जुड़े इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस में अच्छी ग्रोथ देखी गई। जीएसटी 2.0 के शुरुआती फेज़ में कुछ समय के लिए रुकावट आई, लेकिन बाद में क्लैरिटी आने से परिवर्तन तेज़ हुए, खासकर फिनिश्ड गुड्स और इन्वेंट्री री-बैलेंसिंग में।
ऑटोमोटिव के साथ-साथ कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और ई-कॉमर्स इस तिमाही में प्रमुख विकास कारक रहे। रिकॉर्ड रोड और रेल वॉल्यूम और बेहतर वेयरहाउस यूज़ से प्रदर्शन को सपोर्ट मिला। इस तरह के उतार-चढ़ाव के बावजूद, टीसीआई का डाइवर्सिफाइड बिज़नेस मॉडल, मजबूत ब्रांच नेटवर्क और बेहतर एक्ज़ीक्यूशन हमें डिमांड में बदलाव के हिसाब से तेज़ी से रिस्पॉन्ड करने में मदद करता है, साथ ही मार्जिन डिसिप्लिन भी बनी रहती है। हम मानते हैं कि इस तिमाही की कुछ ग्रोथ इवेंट-बेस्ड और इन्वेंट्री-ड्रिवन थी, और फेस्टिव सीज़न के बाद वॉल्यूम नॉर्मल हो सकते हैं।

