महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान करेगा 7 जून को करेगा 10वीं-12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
जोधपुर, दिव्यराष्ट्र। दाधीच ब्राह्मण समाज से जुड़े मेघावी विद्यार्थियों का 7जून को जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान होगा।महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान राजस्थान की ओर से प्रदेशभर के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष अशोक आसोपा के अनुसार समारोह में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के समन्वयक जगदीश नामावाल के अनुसार समारोह में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। अब तक करीब 200 पंजीयन प्राप्त हो चुके हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार आवेदन मिल रहे हैं। पंजीयन के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म की व्यवस्था की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी।
संस्थान के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक नवनारायण शर्मा ने बताया कि समारोह में आईएएस राशि शर्मा सहित समाज और शिक्षा जगत की कई विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं का सम्मान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना भी है।
समारोह की तैयारियों को लेकर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए सहसंयोजक हेमेंद्र दाधीच, गौरीशंकर दाधीच, कमल किशोर दाधीच, वासुदेव दाधीच, हिमानी दाधीच, सरोज दाधीच, नीतू शर्मा सहित समाज के अनेक लोगों को दायित्व सौंपा गया है।