Home समाज नहीं रहे समाज सेवी कृष्ण वीर द्रोण

नहीं रहे समाज सेवी कृष्ण वीर द्रोण

0

जयपुर। दिव्यराष्ट्र/ नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला और क्षेत्रीय समन्वयक रहे कृष्ण वीर द्रोण का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। द्रोण की शिक्षक,शिक्षक नेता,दलित युवा संगठन कर्ता के रूप मे पहचान थी। नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली के निदेशक भुवनेश जैन ने द्रोण के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि वर्ष 1957 से 1977 तक शिक्षक, 1977 से 1995 तक नेहरू युवा केंद्र संगठन में युवा समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक के रूप मे राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्य में सेवायें दी। अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वाटर मेन नाम से ख्यात राजेन्द्र सिंह राणा को राजस्थान लाने,राष्ट्रीय सेवा कर्मी के रूप मे तैयार करने और अवसर देने का कार्य किया। तरुण भारत संघ संस्था को पंजीकृत करा कर श्री राणा को सौंपी थी। इस संस्था के माध्यम से जल संरक्षण के नायाब कार्य हुए।

द्रोण ‘सचेत रहना होगा’ पाक्षिक समाचारपत्र के सम्पादक और प्रकाशक भी थे। द्रोण युवा विक्षोभ पुस्तक के लेखक थे जो सातवें दशक काफी लोकप्रिय हुई। देश भर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सामाजिक चेतना के लिए राष्ट्रीय चेतना संघ की स्थापना भी की। नेहरू युवा केंद्र संगठन, राजस्थान के राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने द्रोण को उच्च कोटि का समाज सेवी बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version