अभिनेत्री रसिका दुगल के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ प्रमुख फूड ब्रांड स्मिथ एंड जोन्स ने अभिनेत्री रसिका दुगल के साथ अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। भारत का नंबर-1* कुकिंग पेस्ट यानी ‘स्मिथ एंड जोन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट’ बनाने वाले इस ब्रांड के नए कैंपेन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बड़े ही मजेदार और दिलचस्प अंदाज में समझाना है कि उन्हें पेस्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आज मार्केट में अदरक-लहसुन पेस्ट के ढेरों विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए यह समझ पाना आज भी मुश्किल है कि कौन सा उत्पाद बेहतर है। इसी उलझन को दूर करने के लिए इस कैंपेन में एक आसान विजुअल टेस्ट दिखाया गया है। इसके जरिए उपभोक्ता बिना किसी झंझट के एक गाढ़े, असली पेस्ट और पानी जैसे पतले पेस्ट का फर्क साफ देख सकते हैं, ताकि वे सोच-समझकर सही खरीदारी कर सकें। इस पूरे कैंपेन का दिलचस्प निचोड़ यही है ‘हो गया न पेस्ट का पेस्ट और पानी का पानी।’
सुश्री दीपिका भान, प्रेसिडेंट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की (पैकेज्ड फूड्स, कैपिटल फूड्स एंड सोलफुल) ने कहा,”रसोई में कुछ नया ट्राई करना या अलग-अलग चीज़ों के साथ नए प्रयोग करना कई बार लोगों को थोड़ा उलझन भरा लगता है। लेकिन ‘स्मिथ एंड जोन्स’ के साथ हम कुकिंग को बहुत आसान और मज़ेदार बनाना चाहते हैं। हमारी यह नई मुहिम भी इसी भरोसे को दर्शाती है।”
हेवल पटेल, सीओओ-द वूम्ब ने कहा,”स्मिथ एंड जोन्स’ अदरक-लहसुन पेस्ट मार्केट में सबसे आगे है। आज जब लोग इस पेस्ट को एक आम राशन के सामान की तरह देखते हैं, तब स्मिथ एंड जोन्स के पास ग्राहकों को जागरूक करने का एक बेहतरीन मौका था। हम उन्हें यह बताना चाहते थे कि असली स्वाद देने वाले अच्छे अदरक-लहसुन पेस्ट की पहचान कैसे की जाए। ‘टेस्ट गजब’ के ब्रांड वादे के तहत बनी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे सही अदरक-लहसुन पेस्ट, लाजवाब और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए सबसे सही आधार तैयार करता है।”