झुंझुनू, दिव्यराष्ट्र/ आज के दौर में लोग घर में खाना बनाने के लिए हर सामग्री को लेकर बेहद सावधानी बरतना पसंद करते हैं। वे ऐसे उत्पाद चाहते हैं जिससे रोज़मर्रा का खाना बनाना आसान हो, खाना स्वादिष्ट बने और साथ ही यह पूरी तरह सुरक्षित हो। लेकिन साधारण नमक से कई तरह की परेशानी खड़ी हो जाती हैं, जैसे बारिश के मौसम में इसमें गांठें बन जाती हैं, कई बार यह अनाज के साथ ठीक से घुल नहीं पाता है।
शुद्ध बाय टाटा सॉल्ट रसोई की उन आम परेशानियों को पूरी तरह दूर करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। धूप में सुखाए गए प्राकृतिक समुद्री नमक से बना और शुद्धिकरण के कई चरणों से गुज़रा यह नमक रसोई में शुद्धता और असली स्वाद तो लाता ही है, इसके साथ-साथ इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। इस नमक के साथ यह चिंता नहीं रहती कि यह जमकर सख्त हो जाएगा या उसमें गांठें पड़ जाएंगी, खास तौर पर गर्मी और बरसात में। इसमें हर कतरा (दाना) अलग-अलग होता है जिससे यह आसानी से खाने में डाला जा सकता। इसका इस्तेमाल करना आसान होता है और हर व्यंजन में जल्दी एवं समान रूप से घुल जाता है – चाहे दाल, सब्जी हो या गुंथा आटा, या फिर बिरयानी हो या धीमी आंच पर पका कोई पकवान।
इसमें आवश्यक मात्रा में आयोडीन भी होता है, जो लोगों को थायरॉइड से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रहने में मदद करता है। इस तरह शुद्ध बाय टाटा सॉल्ट न सिर्फ ब्रांड की विश्वसनीयता और गुणवत्ता की विरासत को ही आगे बढ़ाता बल्कि यह अपने-आप में वह छोटा सा बदलाव है जिसे अपनाने से खाना पकाना आसान तथा सुविधाजनक हो जाता है और वह भी स्वाद, भरोसे या कीमत से कोई समझौता किए बगैर।




