मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत में साधारण बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने श्रीश रामचंद्र महूली को मुख्य व्यवसाय अधिकारी (चीफ बिजनेस ऑफिसर) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। यह रणनीतिक कदम कंपनी की नेतृत्व क्षमता को मज़बूत करने और सभी व्यवसायों में लाभप्रद वृद्धि के विस्तार के लिए उठाया गया है, जिससे इसकी वितरण क्षमता का विस्तार होगा तथा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण दृढ़ता मिलेगी महूली, कंपनी की समग्र व्यावसायिक रणनीति को आगे बढ़ाने, वितरण चैनलों का विस्तार करने और ग्राहक-केंद्रित विकास सबंधी पहलों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, साथ ही प्रमुख बाज़ारों में एसबीआई जनरल की उपस्थिति का भी विस्तार करेंगे।
महूली के पास बीमा और वाहन क्षेत्र में 24 साल से अधिक का अनुभव है। वह इससे पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और टाटा मोटर्स लिमिटेड जैसे अग्रणी संगठनों के साथ जुड़े रहे है, जहां उन्होंने व्यवसायों के विस्तार, वितरण में उत्कृष्टता लाने और सतत वृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर (एमएमएस – मार्केटिंग) की डिग्री हासिल की है।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नवीन चंद्र झा ने इस नियुक्ति के संबंध में कहा, “हमें एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में ऐसे दौर में श्री महूली का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जब उद्योग में बढ़ती जागरूकता और ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के मद्देनज़र उल्लेखनीय गति नज़र आ रही है। हम अपनी वितरण पहुंच का विस्तार कर रहे हैं, ग्राहकों के साथ जुड़ाव और लाभप्रद वृद्धि को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं, ऐसे में व्यवसायों के विस्तार में उनकी गहरी विशेषज्ञता और सिद्ध नेतृत्व हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। हम अपनी प्रतिस्पर्धी बढ़त और वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उनकी अंतर्दृष्टि का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं।”
श्रीश महूली ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, “मुझे ऐसे समय में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से जुड़ कर खुशी हो रही है जब उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा है। कंपनी की मज़बूत बुनियाद, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और वृद्धि की महत्वाकांक्षा सार्थक योगदान देने का शानदार अवसर प्रदान कर रही है। मैं व्यवसाय को और मज़बूत करने और सतत वृद्धि के लिए टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
महूली की नियुक्ति एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की अपनी नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, बाज़ार की पहुंच का विस्तार करने और तेज़ी से बदलते परिदृश्य में नवोन्मेषी, सुलभ और ग्राहक-केंद्रित बीमा समाधान प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता को और दृढ़ता प्रदान करती है।