सुनियोजित तरीके से निवेश से बड़े पैमाने पर विकास को बढ़ावा मिला
मुंबई , दिव्यराष्ट्र:/ श्री रेफ्रिजरेशन्स लिमिटेड ( एसआरएल) भारत में रक्षा क्षेत्र के लिए उम्दा प्रदर्शन वाले एचवीएसी सिस्टम और एसी एवं रेफ्रिजरेशन प्लांट बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है, जिसने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई छमाही और पूरे वित्त-वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। साल की पहली छमाही के दौरान कंपनी ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए सुनियोजित तरीके से कई पहलों की शुरुआत की, जिसकी वजह से वित्त-वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी के विकास को और ज्यादा गति मिली है।
कंपनी को अपनी बेहतर कार्य क्षमता और प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की वजह से बिजनेस में बड़ा फायदा मिला है, जिससे वित्त-वर्ष 26 की दूसरी छमाही और वित्त-वर्ष 26 के दौरान कारोबार के संचालन के साथ-साथ वित्तीय स्तर पर भी दमदार नतीजे हासिल हुए हैं। वित्त-वर्ष 26 की दूसरी छमाही के दौरान राजस्व में सालाना और छमाही दोनों स्तर पर 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पूरे वित्त-वर्ष 2026 में पिछले साल के मुकाबले 50% से ज़्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजस्व में बढ़ोतरी
• वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के राजस्व में शानदार तेजी देखने को मिली और इसके सालाना राजस्व में वित्त-वर्ष 2025 के मुकाबले 50% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई।
• वित्त-वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया गया, जिससे कंपनी के राजस्व में सालाना और छमाही दोनों आधार पर 100% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
एबीडेटा में बढ़ोतरी
• बेहतर कार्य क्षमता और प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने की वजह से कंपनी को बिजनेस में बड़ा फायदा मिला, जिससे वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के दौरान एबीडेटा के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला।
• वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में एबिटडा मार्जिन बढ़कर 26.3% पर पहुंच गया, जबकि पूरे वित्त-वर्ष 2026 के लिए यह कंपनी द्वारा तय किए गए 20%–22% के दायरे में ही रहा।
कंपनी मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र के लिए कूलिंग और एचवीएसी एंड आर सिस्टम्स में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करने पर लगातार ध्यान दे रही है, साथ ही डेटा सेंटर्स जैसे तेज़ी से बढ़ने वाले क्षेत्रों तथा उभरते बाज़ारों में भी अपना विस्तार कर रही है। काम पूरा करने के लिए तैयार एक मज़बूत प्लेटफ़ॉर्म और शानदार ऑर्डर बुक के सहारे, कंपनी बड़े पैमाने पर विकास के लिए काफी बेहतर स्थिति में है। काम करने की बेहतर क्षमताओं, संचालन में मिलने वाले फायदे तथा आने वाले समय में शानदार राजस्व की संभावनाओं को देखते हुए, कंपनी आगे भी अपनी विकास की गति को बनाए रखने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
इन परिणामों पर अपनी राय जाहिर करते हुए, श्री रेफ्रिजरेशन्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रावलनाथ शेंडे ने कहा:
“वित्त-वर्ष 2026 हमारे विकास के इस सफर में बहुत अहम पड़ाव साबित हुआ है, क्योंकि हमने एचवीएसी से जुड़े कार्यों को पूरा करने की अपनी क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लंबे समय में विकास के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। प्रोजेक्ट्स को संभालने और उन्हें समय पर पूरा करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए हमने जो निवेश किया, उसके शानदार परिणाम अब नजर आने लगे हैं। यही वजह है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी के राजस्व और मुनाफे की रफ्तार में भारी तेजी आई है।
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के दौरान, कंपनी ने पिछले साल और पिछली छमाही दोनों के मुकाबले राजस्व में 100% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि एबिटा मार्जिन बढ़कर 27% तक पहुंच गया, जो हमारे बिजनेस मॉडल की बढ़ती क्षमता और संचालन से मिलने वाले फायदे को साफ दिखाता है।