ब्यावर, दिव्यराष्ट्र:/ श्री सीमेंट लिमिटेड की सीएसआर शाखा श्री फाउन्डेशन ट्रस्ट ने अपनी सीएसआर पहल के तहत एस्टर डीएम फाउन्डेशन के सहयोग से अपने रास प्लांट में ‘श्री स्वास्थय वाहिनी’ मोबाइल मेडिकल युनिट (एमएमयू) का उद्घाटन किया। विशाल भारद्वाज, हैड-सीएसआर, श्री सीमेंट ने कहा, ‘‘अच्छा स्वास्थय ही एक व्यक्ति के कल्याण एवं सामुदायिक प्रगति का आधार है। श्री स्वास्थय वाहिनी के माध्यम से हम ज़रूरी स्वास्थय सुविधाओं को लोगों के करीब लेकर आए हैं, जिन्हें अक्सर समय पर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पातीं। हमें विश्वास है कि समुदाय के विकास के लिए श्री सीमेंट की प्रतिबद्धता तथा चिकित्सा सुविधाओं में एस्टर डीएम फाउन्डेशन की विशेषज्ञता का उपयोग कर, हम क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकेंगे और लोगों के सवास्थय में सुधार ला सकेंगे।’’ इस मोबाइल मेडिकल युनिट का लॉन्च रास एवं ब्यावर प्लांट क्षेत्रों में वंचित समुदायों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की सुलभता बढ़ाने के लिए किया गया है। इस युनिट में ग्रामीण स्तर पर मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।