700/720 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 28 प्राप्त की, मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने की आकाश की परंपरा कायम
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ( एईएसएल ) ने गर्व के साथ घोषणा की है कि उसके पनवेल सेंटर के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र सानिध्य डोंगरे ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2026 में 700 में से 720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 28 हासिल की है। इसके साथ ही वे मुंबई सिटी टॉपर बने हैं।
सानिध्य की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी का परिणाम है, जिसमें आकाश के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित शिक्षण प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक बार फिर एईएसएल ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद संस्थान के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। नीट यूजी 2026 में आकाश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में 4, टॉप-50 में 18 और टॉप-100 में 41 स्थान हासिल किए हैं। ये परिणाम संस्था की शैक्षणिक उत्कृष्टता, छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण, विशेषज्ञ शिक्षकों, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित परीक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।
अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सानिध्य डोंगरे ने कहा,
“एआईआर 28 हासिल करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने माता-पिता का दिल से आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया, और आकाश के शिक्षकों का, जिन्होंने हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। नियमित मॉक टेस्ट, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, डाउट-क्लियरिंग सत्र और अनुशासित कक्षा अध्ययन ने मेरी अवधारणाओं को मजबूत किया और पूरी तैयारी के दौरान मुझे केंद्रित रहने में मदद की। यह सफलता मुझे एक सफल डॉक्टर बनने की दिशा में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है।”
एईएसएल के डिप्टी रीजनल डायरेक्टर सी. एस. मिश्रा ने कहा,
सानिध्य की उपलब्धि पूरे आकाश परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनका अनुशासन, निरंतरता और सीखने की लगन उन्हें अन्य छात्रों से अलग बनाती है। हम उन्हें और उनके परिवार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
एईएसएल का एकीकृत शिक्षण मॉडल विशेषज्ञ शिक्षकों, वैज्ञानिक तरीके से तैयार अध्ययन सामग्री, तकनीक-संचालित शिक्षण, नियमित मूल्यांकन, एआई आधारित प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का समन्वय है, जो छात्रों को नीट जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता करता है। देशभर में अपने विस्तृत सेंटर नेटवर्क और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से एईएसएल हर वर्ष लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।