Home बिजनेस रजत छाबड़ा वाहन व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने

रजत छाबड़ा वाहन व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने

0

जयपुर, दिव्यराष्ट्र/आल राजस्थान वाहन व्यापार संगठन (पुरानी कारें) की प्रदेश स्तरीय बैठक जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 41 जिलों के डीलर्स शामिल हुए। इस दौरान अन्य राज्यों की पुरानी कारों के राजस्थान में रजिस्ट्रेशन शुल्क में की गई बढोतरी को लेकर भी चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में मौजूद डीलर्स ने जयपुर कार बाजार, सीकर रोड के संचालक रजत छाबड़ा को प्रदेश अध्यक्ष चुना है। छाबड़ा ने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version