नेचुरल डायमंड की बेजोड़ कारीगरी और राहुल मिश्रा की दुनिया भर में मशहूर कूटुर कला का अद्भुत मेल
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ तनिष्क नेचुरल डायमंड्स अपना ‘सिग्नेचर कूटुर एडिट’ पहली बार भारत लेकर आए हैं। पेरिस कूटुर वीक 2026 में इसके अनावरण के बाद, मुंबई में एक विशेष, केवल आमंत्रित अतिथियों वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कूटुरियर राहुल मिश्रा के साथ सह-डिजाइन किया गया यह कलेक्शन ऑत कूटुर और हाई ज्वेलरी की दुनिया को एक साथ लाता है, जहां कूटुर की थीम और कल्पनाओं को असाधारण आभूषण कला के रूप में ढाला गया है। द ताज महल पैलेस में आयोजित यह मुंबई शोकेस ‘सिग्नेचर कूटुर एडिट’ की भारत में पहली प्रस्तुति है, जो इसके सफर को वैश्विक कूटुर मंच से भारत के एक बेहद खास और निजी आयोजन तक लेकर आया है।यह कलेक्शन नेचुरल डायमंड के प्रति तनिष्क की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसे डी बीयर्स ग्रुप के साथ उसकी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी से और मजबूती मिली है।
यह कलेक्शन राहुल मिश्रा के कूटुर डिजाइनों की डायमेंशन लिटी को आभूषणों के एक छोटे और बहुमूल्य कैनवास पर उतारता है। उनके परिधानों के अनूठे रूपों और महीन काम को आभूषणों में ढालने के लिए बेहतरीन डिजाइन और बेजोड़ कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है; जहां हर हिस्से को बहुत ही सूझबूझ के साथ तराशा गया है ताकि मूल कूटुर के अंदाज को बनाए रखते हुए उसे फाइन ज्वेलरी के स्वरूप में ढाला जा सके।
मुंबई में आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में चुनिंदा कला-पारखियों और गणमान्य अतिथियों को इस कलेक्शन को करीब से देखने का मौका मिला। इस दौरान देश के फैशन, लग्जरी और सांस्कृतिक जगत की जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ अभिनेत्री वेदिका पिंटो और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया भी उपस्थित रहीं। इस शाम के दौरान कलेक्शन के सबसे मुख्य पीस का साइलेंट ऑप्शन भी आयोजित किया गया, जिसने मेहमानों को इस कलेक्शन का एक हिस्सा अपने नाम करने का अवसर दिया।
सुश्री रेवती कांत, चीफ डिजाइन ऑफिसर, टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कहा,”यह ‘सिग्नेचर कूटुर एडिट’ डिजाइन और कारीगर की नई अभिव्यक्तियों को तलाशने के सफर में तनिष्क नेचुरल डायमंड्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। राहुल मिश्रा के साथ काम करने से हमें दो अलग-अलग रचनात्मक दृष्टिकोणों को एक साथ लाने और एक ऐसा कलेक्शन तैयार करने का मौका मिला, जो भारतीय लग्जरी की बदलती परिभाषा को बयां करता है। जो बात इस कलेक्शन को सबसे खास बनाती है, वो यह है कि इसके जरिए हमें भारतीय आभूषण कारीगरी की गहराई को वैश्विक कूटुर के मंच पर ले जाने का अवसर मिला, जो एक मजबूत डिजाइन नजरिए से जुड़ा हुआ है। पेरिस के बाद इस कलेक्शन को मुंबई लाना उस पूरे सफर का जश्न है। यह उन असीमित संभावनाओं को दर्शाता है जो तब सामने आती हैं जब बेहतरीन भारतीय प्रतिभाएं एक साझा विजन के साथ उच्चतम स्तर पर कुछ नया रचने के लिए एक साथ आती हैं।”
मुंबई प्रीव्यू के बारे में बात करते हुए राहुल मिश्रा ने कहा,”इस ‘सिग्नेचर कूटुर एडिट’ की शुरुआत कूटुर की भाषा को आभूषणों के माध्यम से एक नई अभिव्यक्ति देने के विचार के साथ हुई थी। पेरिस में इसकी प्रस्तुति के बाद, इन कलाकृतियों को मुंबई लाना उसी सफर को आगे बढ़ाने जैसा महसूस हो रहा है। तनिष्क नेचुरल डायमंड के साथ मिलकर, हमने यह पता लगाया है कि मेरे कूटुर के मूल आधार यानी इसके फ्लो, टेक्स्चर और कहानियों को आभूषणों के रूप में कैसे ढाला जा सकता है। हर पीस का अपना एक अलग मिजाज है, लेकिन एक साथ मिलकर ये हुनर और कला की खूबसूरती में हमारे अटूट विश्वास को दिखाते हैं। यह उस जादू को दर्शाता है जो दो अलग-अलग रचनात्मक विधाओं के एक साथ आने से पैदा होता है।”