
जयपुर:/ पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की टीम करेज द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म “वॉट आर वी” ने राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ)—2026 में पुरस्कार जीतकर यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। रिफ—2026 में देश-विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और युवा फिल्मकारों की सैकड़ों स्टूडेंट फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद चुनिंदा फिल्मों को पुरस्कार के लिए चुना गया। चयन से पूर्व एंट्रीज को शॉर्टलिस्टिंग, फाइनल स्क्रीनिंग और जूरी नॉमिनेशन जैसे चरणों से गुजरना पड़ा।
ऐसे प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूर्णिमा के स्टूडेंट्स की फिल्म का चयन और सम्मानित होना यूनिवर्सिटी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रचनात्मकता, हैंड्स ऑन लर्निंग और फैकल्टी मेंटरशिप को साफ दर्शाता है।

