
सोशल अवेयरनेस के साथ शुरू हुआ प्रदेशव्यापी अभियान
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से अपने 28 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढाते हुए 5 फरवरी से चल रहे दो माह के प्रदेशव्यापी “सोशल अवेयरनेस एंड कनेक्ट कैम्पेन“ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन की शुरुआत पर कॉलेज समूह के स्टाफ एवं स्टूडेंट्स ने दुर्गापुरा गौशाला में गायों को गाजर, लौकी, हरा चारा, एवं गुड़ खिलाकर की एवं स्टाफ ने बलून उड़ाकर इसको सेलिब्रेट किया । इस अवसर पर होटल पार्क प्राइम में सीपीआर ट्रेनिंग दी गई एवं मानसरोवर, जगतपुरा में अपार्टमेंट्स में जाकर पानी बिजली कांजेर्वेशन पर आमजन को जागरूक किया। ग्रुप के चेयरमेन डॉ. आनंद पोद्दार ने बताया कि संस्थान के 28 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष में कम्यूनिटी को एम्पॉवर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमअ आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सीपीआर ट्रेनिंग, साइबर फ्रॉड सिक्योरिटी ट्रेनिंग, वाटर-एनर्जी कन्जर्वेशन समेत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। इसमें होटल एसोसिएशन, इंडस्ट्री एसोसिएशन समेत अलग-अलग संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त आयोजन होंगे। पोद्दार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न टीमें प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अवेयरनेस कैम्पेन चलाया जा रहा है।






