एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”), ने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) को 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचाते हुए कारोबार की दुनिया में उल्लेखनीय पड़ाव पार किया है। सालाना आधार पर 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर के साथ 30 जून, 2026 तक कंपनी का एयूएम 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि अनुशासित तरीके से निवेश करने की कंपनी की फिलॉसफी, ग्राहकों को प्राथमिकता देने की रणनीति और कारोबार में सतत विकास को दर्शाती है।
ग्राहकों को ध्यान में रखने वाले सॉल्यूशंस देने, डिस्ट्रिब्यूशन को डायवर्सिफाई करने, प्रोडक्ट में इनोवेशन करने और टेक्नोलॉजी आधारित ऑपरेटिंग मॉडल अपनाने से कंपनी के एयूएम में इस बढ़ोतरी को गति मिली है। बीते वर्षों में एक्सिस मैक्स लाइफ ने प्रूडेंट रिस्क मैनेजमेंट को गवर्नमेंट सिक्युरिटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड, इक्विटी, कमर्शियल रियल एस्टेट, अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ), इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) में अनुशासित तरीके से एसेट एलोकेशन के साथ मिलाते हुए एक रेजिलिएंट इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो तैयार किया है।
उल्लेखनीय रूप से इसके डेट पोर्टफोलियो का 95 प्रतिशत से अधिक का सोवरीन और एएए-रेटेड सिक्युरिटीज में निवेश किया गया है। यह निवेश कैपिटल प्रिजर्वेशन और लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन की कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। कंपनी ने जिम्मेदारी के साथ निवेश की अपनी रणनीति के तहत अपने इन्वेस्टमेंट फ्रेमवर्क में ईसीजी की व्यवस्थाओं को भी शामिल किया है।
एक्सिस मैक्स लाइफ के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर सचिन बजाज ने कहा, ‘एसेट्स अंडर मैनेजमेंट का 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचना बीते वर्षों में हम पर लाखों ग्राहकों के भरोसे का प्रतीक है। एक्सिस मैक्स लाइफ में निवेश के हर फैसले के पीछे हमारा एक ही लक्ष्य रहता है, वह है अनुशासित तरीके से रिस्क मैनेजमेंट, मजबूत गवर्नेंस और लगातार एक्जीक्यूशन के जरिये अपने ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी देना। हम लगातार विस्तार कर रहे हैं और ऐसे में हम दृढ़ता के साथ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने, उन्हें सस्टेनेबल वैल्यू देने और अपने फाइनेंशियल सफर के हर पड़ाव पर ग्राहकों के आत्मविश्वास को मजबूत करने पर फोकस करते रहेंगे।’
कंपनी ने एक और साल कारोबार में मजबूत परफॉर्मेंस के साथ यह पड़ाव पार किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के पब्लिक डिस्क्लोजर के मुताबिक एक्सिस मैक्स लाइफ के इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम (इंडीविजुअल एपीई) में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 9,885 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे कंपनी का प्राइवेट मार्केट शेयर बढ़कर 10.4 प्रतिशत पर पहुंच गया। ग्राहकों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ ने वित्त वर्ष 2025-26 में 99.8 प्रतिशत* का अपना अब तक का सर्वोच्च इंडीविजुअल डेथ क्लेम रेश्यो हासिल किया। कंपनी ने 1,641 करोड़ रुपये के कुल 20,529 क्लेम सेटल किए।