एरीना एनीमेशन के एलुमनी मीट में एवीजीसी – एक्सआर सेक्टर के बढ़ते अवसरों पर चर्चा
जयपुर, दिव्यराष्ट्र। डिजिटल युग में आज एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स इंडस्ट्री युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प बन चुका है, जहां क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी मिलकर नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और डिजिटल मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में 30 साल से अग्रणी एरीना एनीमेशन द्वारा शनिवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित एक होटल सरोवर पोर्टिको में भव्य ‘एरीना एलुमनी मीट 2026’ का आयोजन किया गया। डायरेक्टर, एरीना एनीमेशन, रोलिका सिंह ने बताया कि इस खास आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. ललित के. पवार, (सेवानिवृत्त) आईएएस और पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) तथा मेजर जनरल डॉ. अनुज माथुर रहे। कार्यक्रम में देश-विदेश की प्रतिष्ठित एनीमेशन, गेमिंग, वीएफएक्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों में कार्यरत सफल 101 एलुमनी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स एक मंच पर नज़र आए। कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स, नई तकनीकों और युवाओं के लिए बढ़ते करियर अवसरों पर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर डायरेक्टर रोलिका सिंह ने कहा, “जयपुर आज क्रिएटिव एजुकेशन और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। हमारे एलुमनी विश्व की अग्रणी कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरणा, सही मार्गदर्शन और इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम के दोनों मुख्य अतिथियों ने एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के तेजी से बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत का एवीजीसी – एक्सआर क्षेत्र आने वाले वर्षों में रोजगार, उद्यमिता और रचनात्मक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनने जा रहा है। इस मौके का विशेष लम्हा रहा ‘एरीना ओरिजनल्स’ पहल का भव्य शुभारंभ, जिसका अनावरण मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शौर्य के. चक्रवर्ती तथा एरीना एनीमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल सेल्स हेड शाजन सैमुअल ने किया। यह पहल भारतीय एनीमेशन और वीएफएक्स इंडस्ट्री में ओरिजनल्स कॉन्टेंट एवं इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (आईपी) के विकास को प्रोत्साहित करेगी और भारतीय क्रिएटर्स को वैश्विक मंच पर अपनी मौलिक पहचान बनाने के लिए सशक्त करेगी।
इस अवसर पर चुनिंदा सफल एलुमनी में ब्रांडस्थान के फाउंडर एवं सीईओ धीरज बंगुर; प्रसिद्ध फोटोग्राफर तरुण गुप्ता; रिमार्केबल एजुकेशन की फाउंडर प्राची गौर; रिलायंस वंतत्रा के आईटी हेड, शुभम शर्मा तथा एक्सेम्पट डिज़ाइन के डायरेक्टर, आशीष एंड्रयू सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया।
रोलिका सिंह पिछले 24 वर्षों से एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, डिजिटल मीडिया और एवीजीसी – एक्सआर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में सफल करियर बनाने के लिए तैयार किया है। वे राइजिंग एवीजीसी – एक्सआर और मीडिया अस्सोकेशन (रामा राजस्थान) की संस्थापक सदस्य भी हैं और राजस्थान में एवीजीसी – एक्सआर इकोसिस्टम को सशक्त बनाने, उद्योग–शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा राज्य को क्रिएटिव टेक्नोलॉजी का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
एरीना एलुमनी मीट 2026 ने यह साबित किया कि जयपुर अब केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की तेजी से उभरती एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और एवीजीसी – एक्सआर इंडस्ट्री के लिए भी एक मजबूत और संभावनाओं से भरपूर गंतव्य बनता जा रहा है।