जोधपुर, दिव्यराष्ट्र। मुंबई स्थित इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स और मैरीटाइम सॉल्यूशंस प्रदाता, वनक्लिक लॉजिस्टिक्स इंडिया लिमिटेड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड से अपने इक्विटी शेयरों को NSE इमर्ज से कैपिटल मार्केट सेगमेंट में स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के तहत 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1,02,67,081 इक्विटी शेयरों का माइग्रेशन किया जाएगा। यह कंपनी के लिए एक बड़ी कॉर्पोरेट उपलब्धि है, क्योंकि वह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड कॉरिडोर में अपने परिचालन का तेजी से विस्तार कर रही है। मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज और कॉस्ट डिसिप्लिन के चलते स्टैंडअलोन लॉजिस्टिक्स रेवेन्यू 74.6% बढ़कर 39.49 करोड़ रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 758.3% उछलकर 5.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वनक्लिक लॉजिस्टिक्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश भानुशाली ने कहा, “मेन बोर्ड में माइग्रेट करने के लिए एनएसई से सैद्धांतिक मंजूरी मिलना हमारी मजबूत ऑपरेशनल नींव, गवर्नेंस मानकों और दीर्घकालिक वैल्यू क्रिएशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘मैरीटाइम विजन 2047’ के तहत भारत जब बंदरगाह-आधारित विकास को गति दे रहा है, इसलिए दस अतिरिक्त घरेलू बंदरगाहों और पांच रणनीतिक अंतर्राष्ट्रीय मैरीटाइम हब में हमारी प्रस्तावित विस्तार योजना हमें लॉजिस्टिक्स, मरीन और सीफेयरर सर्विसेज में बहुआयामी विकास हासिल करने की मजबूत स्थिति में रखती है।”