
जयपुर। दिव्यराष्ट्र*।सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के जयपुर आगमन पर महावीर स्कूल एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजू मंगौड़ीवाला ने उनका आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. साकेत माथुर भी उपस्थित रहे।
शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल महोदय को देश विदेश जे जुड़े छात्रों की सबसे वृहद एलुमिनी भगवान महावीर स्कूल एसोसिएशन की पूर्व व वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पूर्व विद्यार्थियों के नेटवर्क को सशक्त बनाने एवं शैक्षणिक सहयोग की दिशा में भी सकारात्मक चर्चा हुई।
जयपुर ज्वैलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजू मंगौड़ीवाला ने व्यापारियों द्वारा स्वागत के लिए राज्यपाल को अपने निवास पर आने का निमंत्रण दिया।





