मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटीरियल कंपनी, ने 30 जून, 026 को समाप्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए। कंपनी ने प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है; उसने तय समय से पहले सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट (जो वदराज सीमेंट प्लांट सुविधाओं में से एक है) में 2 एमएमटीपीए की ग्राइंडिंग क्षमता का उद्घाटन किया। यह उपलब्धि कंपनी की प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमता का एक मजबूत सबूत है। इससे पश्चिमी भारत में कंपनी का काफी विस्तार होगा और उत्तरी बाजार के लिए राजस्थान के प्लांट में बहुत जरूरी क्षमता खाली हो सकेगी।
कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 5.3 एमएमटी का सीमेंट बिक्री वॉल्यूम हासिल किया, जो साल-दर-साल 5% की बढ़ोतरी दिखाता है। वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल आय साल-दर-साल 9% बढ़कर 3,129 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में एबिटिडा में भी साल-दर-साल 7% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह 572 करोड़ रुपए हो गया, जो कंपनी के इतिहास में किसी भी पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे अधिक एबिटिडा है।
कंपनी के परफॉर्मेंस पर बात करते हुए जयकुमार कृष्णास्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने कहा कि “हमने साल की मज़बूत शुरुआत की है और जियोपॉलिटिकल तनाव जैसी बड़ी चुनौतियों के बावजूद बेहतर बिज़नेस परफॉर्मेंस दी है। कंपनी ने एबिटिडा और पीएटी दोनों में साल-दर-साल मज़बूत ग्रोथ हासिल की है। यह शानदार प्रदर्शन हमारी मज़बूत कार्यक्षमता को दिखाती है, जिसे लागत पर नियंत्रण और ऑपरेशनल दक्षता पर लगातार ध्यान देने से बल मिला है। ग्रोथ के एजेंडे पर, कंपनी ने सूरत के लिमला में ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन समय से पहले करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है; यह हमारी प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता और ज़मीनी स्तर पर हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि अनुशासित तरीके से पूंजी लगाने के हमारे संकल्प को मज़बूत करती है और आने वाली तिमाहियों में कच्छ में बाकी क्षमता को चालू करने की दिशा में काम करते हुए एक मज़बूत आधार तैयार करती है, जिससे पश्चिमी और उत्तरी भारत में हमारी उपस्थिति और मज़बूत होगी।”