दिव्यराष्ट्र, गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज अपनी घरेलू होलसेल बिक्री में अक्टूबर, 2026 में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया। अक्टूबर, 2025 में निसान ने 2,402 कारों की बिक्री की थी, जो आंकड़ा इस साल 3,600 यूनिट्स का रहा। लगातार आठवें महीने निसान ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की है। जनवरी से अक्टूबर, 2026 के दौरान कंपनी ने घरेलू एवं निर्यात बाजारों में कुल 85,124 कारों की बिक्री की।
यह प्रदर्शन निसान के लगातार बढ़ते पोर्टफोलियो को प्रति ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया को दिखाता है। इसके पोर्टफोलियो में नई निसान टेक्टॉन, मैग्नाइट और ग्रेवाइट है। साथ ही बढ़ते डीलर नेटवर्क से भी कंपनी के शानदार प्रदर्शन में योगदान मिला है। निसान व्यापक प्रोडक्ट ऑफरिंग, ग्राहकों तक ज्यादा पहुंच और उन्हें शानदार अनुभव देते हुए भारत में लगातार विकास करने पर फोकस कर रही है।
इस प्रदर्शन को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘अक्टूबर में घरेलू बाजार में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि निसान ब्रांड में ग्राहकों के लगातार बढ़ते भरोसे और भारत में हमारी प्रगति को दिखाने वाली है। जनवरी से अक्टूबर के बीच घरेलू एवं निर्यात बाजारों में 85,124 यूनिट्स की बिक्री के साथ हम लगातार अपने पोर्टफोलियो और डीलर नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। धनतेरस और दीवाली आने वाली है और हम अपने खास प्रोडक्ट्स एवं बेहतरीन अनुभव के साथ अपने ग्राहकों को सर्विस देने पर फोकस करते रहेंगे। हम अपने अंतरराष्ट्रीय डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं ग्राहकों के लगातार सहयोग के भी आभारी हैं, जिन्होंने निर्यात बाजार में निसान के प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है।’
अक्टूबर में निसान ने 4,710 यूनिट्स का निर्यात किया। कंपनी लगातार भारत में निर्माण करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों को सर्विस दे रही है। अपनी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति के तहत निसान भारत एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों को ऐसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रही है, जिन्हें गुणवत्ता के वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह निसान के वैश्विक परिचालन में भारत की भूमिका को मजबूत करने वाला है।
निसान के एसयूवी डीएनए पर डिजाइन की गई नई निसान टेक्टॉन में जापान की रिफाइंड क्राफ्टमैनशिप, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, कमांडिंग परफॉर्मेंस और हर दिन की व्यावहारिकता को साथ लाया गया है। मैग्नाइट एवं ग्रेवाइट के साथ-साथ टेक्टॉन भी सतत विकास की निसान की रणनीति में अहम भूमिका निभा रही है और भारतीय ऑटोमोटिव मार्केट के प्रमुख सेगमेंट्स में कंपनी की स्थिति को मजबूती दे रही है।